विवेक शर्मा सहित पांच निरीक्षक कोरबा आए
चेलक, पीके सहित चार टीआई का जिले से तबादला

कोरबा। प्रदेश में चल रहे तबादलों के दौर में कोरबा जिले के लिए विभिन्न जिलों से 5 निरीक्षक स्थानांतरित कर भेजे गए हैं। दूसरी ओर कोरबा जिले में पदस्थ 4 निरीक्षकों को दीगर जिलों में स्थानांतरित किया गया है। छ ग शासन के पुलिस मुख्यालय,रायपुर द्वारा जारी तबादला आदेश के अनुसार प्रशासनिक स्तर पर जिन निरीक्षकों का तबादला पुलिस महानिदेशक श्री डीएम अवस्थी के द्वारा जारी किया गया है, उनमें – रामकुमार सिंह राणा दुर्ग से कोरबा, राजेश कुमार जांगड़े कबीरधाम से, अविनाश सिंह सरगुजा से, विवेक शर्मा एसीबी/ईओडब्ल्यू रायपुर से तथा अभय सिंह बैस रायगढ़ से कोरबा जिला भेजे गए हैं। इसी तरह कोरबा जिला पुलिस बल में पदस्थ विनोद कुमार कतलम कोरबा से धमतरी, हरदीबाजार चौकी प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार चेलक को रायगढ़, करतला टीआई सुनील कुमार को बिलासपुर एवं यातायात निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह को कोरबा से रायपुर स्थानांतरित किया गया है। माना जा रहा है कि कोरबा जिला स्थानान्तरित किए गए नए निरीक्षकों के आने के बाद जिला स्तर पर भी थाना व चौकियों के प्रभारी बदले जाने की कवायद जिला पुलिस अधीक्षक द्वारा की जा सकती है।
Author Profile
Latest entries
राजनीति25/07/2026NEET विवाद पर धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा,, प्रह्लाद जोशी बने नए केंद्रीय शिक्षा मंत्री..
Uncategorized25/07/2026आस्था, श्रद्धा और श्रीराम का संदेश— विजय केसरवानी की अगुवाई में निकली ऐतिहासिक श्रद्धा यात्रा,, जय श्रीराम के उद्घोष से राममय हुआ शहर… अयोध्या श्रीराम मंदिर के प्रति अटूट आस्था का संदेश, हजारों श्रद्धालु हुए शामिल; जगह-जगह पुष्पवर्षा कर हुआ भव्य स्वागत…
राजनीति25/07/2026NEET विवाद पर बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, बोले : युवाओं की भावनाओं का सम्मान सर्वोपरि…
बिलासपुर25/07/202691 प्रतिभागियों को पछाड़ बिलासपुर की एंजेल चौकसे बनीं ‘Mrs. Alluring 2026’.. दिल्ली में आयोजित Mrs. India International Queen प्रतियोगिता में देश-विदेश की प्रतिभागियों के बीच जीता खिताब, एंजेल ने कहा, सपनों की कोई उम्र नहीं होती..
