सरकंडा पुलिस की नशे पर पर कार्यवाही… डेढ़ किलो गांजे के साथ 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार…
अक्टूबर, 21/ 2021, बिलासपुर
शहर में नशे का कारोबार पिछले कुछ समय से लगातार बढ़ता जा रहा है लगभग सभी थाना क्षेत्रों में नशीली दवाइयां, इंजेक्शन, गांजा जैसे मादक पदार्थों की बिक्री धड़ल्ले से की जा रही है। जिसकी गिरफ्त में शहर व ग्रामीण क्षेत्र के युवा वर्ग आ रहे है। नशे की वजह से अपराध भी लगातार बढ़ रहा है। पुलिस भी इन पर नकेल कसने लगातार कार्यवाही करती रहती है बावजूद इसके नशे के कारोबार पर लगाम नही लग पा रहा है।

नशे के ऐसे ही एक मामले में सरकंडा पुलिस ने अशोक नगर क्षेत्र से 2 बाइक सवार युवकों को गिरफ्तार किया है दोनों युवक क्षेत्र में गांजा बेचने की फिराक में घूम रहे थे। मुखबिर की सूचना पर थाना प्रभारी परिवेश तिवारी ने टीम का मौके पर घेराबंदी कर दोनों को पकड़ कर थाने ले आई पकड़े गए युवक रतनपुर के रहने वाले है। पूछताछ में बताया कि वे उड़ीसा से गांजा लाकर शहर में खपाते है। गिरफ्तार दोनी आरोपियों पर एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों का पालन करते हुए विधिवत कार्यवाही की गई ।आरोपियों के पास से 1 किलो 500 ग्राम गांजा एवं बिक्री रकम 2 हजार नगद तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जप्त किया गया है। आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
गिरफ्तार किये गए आरोपी…
1. गजानंद गिरी गोस्वामी पिता गरीब गिरी गोस्वामी उम्र 40 वर्ष निवासी नगपुरा थाना रतनपुर जिला बिलासपुर..
2.सूरज वर्मा पिता राम विलास वर्मा उम्र 20 वर्ष निवासी नगपुरा थाना रतनपुर जिला बिलासपुर..
संपूर्ण कार्यवाही में निरीक्षक परिवेश तिवारी थाना प्रभारी सरकंडा , सहायक उपनिरीक्षक हेमंत आदित्य, आरक्षक बलवीर सिंह, प्रमोद सिंह विवेक राय एवं लगन खांडेकर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर02/07/2026खनिज माफियाओं पर प्रशासन का बड़ा प्रहार: 7 वाहन-मशीनें जब्त, 840 घनमीटर अवैध रेत का भंडारण सील
अपराध02/07/2026अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी का सबसे बड़ा भंडाफोड़: 11वीं मंजिल से चलता था फर्जी कॉल सेंटर, 100 से ज्यादा हिरासत में 14 घंटे चली छापेमारी, भारी मात्रा में सर्वर-कंप्यूटर जब्त,, विदेशी लिंक और हवाला नेटवर्क की जांच शुरू…
छत्तीसगढ़01/07/2026बेलतरा को 10 करोड़ की नई सौगात, विकास को मिली रफ्तार,, तोखन साहू और अरुण साव ने मुक्तिधाम व सामुदायिक भवन के लिए की डेढ़ करोड़ की घोषणा,, विधायक सुशांत शुक्ला बोले, विधानसभा में 1000 करोड़ से अधिक के विकास कार्य पूरे…
बिलासपुर01/07/2026200 करोड़ का सरकारी अस्पताल,, फिर PPP क्यों ? कांग्रेस ने सरकार से मांगा जवाब,, सुपर स्पेशलिटी व कैंसर अस्पताल के संचालन पर उठाए सवाल,, कहा जनता को उद्घाटन नहीं इलाज चाहिए…
