रायपुर // रायपुर के धरसींवा की एक फैक्ट्री से साउथ अफ्रीका भेजे गए मजदूरों का बड़ा मामला सामने आया है बिना रजिस्ट्रेशन इन मजदूरो को सा. अफ्रीका भेज गया है ये इमिग्रेशन विभाग की जांच में पता चला है जिसके बाद विदेश मंत्रालय ने पूरे मामले को लेकर छग पुलिस को एक लेटर भेजा, जिसके बाद पुलिस हरकत में आई और मामला दर्ज किया गया। बतादे की रायपुर के औद्योगिक क्षेत्र धरसींवा कुंरा स्थित फॉर्च्यून मेटालिक प्रा.लिमिटेड के संचालकों पर पुलिस ने मानव तस्करी के आरोप में एफआईआर दर्ज की है । गुरुवार को पुलिस ने मानव तस्करी की धारा 370 और नियम शर्तों का पालन किये बिना काम पर भेजने आरोप में धारा 10/24/25 के तहत भी मामला बनाया है। पुलिस का कहना है कि अब तक जितने मजदूरों को भेजा गया है, उन सबका रिकार्ड जांचा जाएगा । उसके बाद विदेश मंत्रालय इमिग्रेशन विभाग से जानकारी ली जाएगी ।

पुलिस के अधिकारियों का कहना है कि विदेश मंत्रालय से चिट्ठी आने बाद फैक्ट्री के जिम्मेदारों का बयान लेने के बाद 10 बिंदुओं पर जानकारी मांगी गई थी,लेकिन प्रबंधन की ओर से जानकारी नही दी गयी , उसके बाद ही अपराध दर्ज किया गया है। पुलिस इस मामले में साउथ अफ्रीका से भी जानकारी जुटाएगी। मजदूर वहां किस स्थिति में है ये पता लगाया जा रहा है ।इस पूरे मामले में फैक्ट्री प्रबंधन का कहना है कि पुलिस द्वारा मांगी गई सभी जानकारियां दी जा चुकि है ।
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर21/07/2026एक गुंडा-एक जवान’ नीति लागू, सक्रिय बदमाशों पर रहेगी कड़ी नजर आईजी राम गोपाल गर्ग की कार्यशाला में प्रिवेंटिव पुलिसिंग पर जोर, गुंडा-निगरानी बदमाशों की सघन चेकिंग के लिए जारी हुई नई SOP
Uncategorized21/07/2026व्यापार विहार में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा.. संचालक फरार, 6 हुक्के व भारी मात्रा में सामान जब्त..
अपराध21/07/2026बिलासपुर में बेकरी को लेकर विवाद,, थूक लगा सामान बेचने का आरोप, वायरल वीडियो से मचा बवाल,, हिंदू संगठन का हंगामा,, पिता-पुत्र पुलिस हिरासत में..
अपराध21/07/2026पार्टी के दौरान किन्नरों में विवाद,, एक किन्नर की संदिग्ध मौत ? गले पर निशान मिलने से हत्या की आशंका..
