बिलासपुर //आज बुधवार को दोपहर करीब 11:30 बजे बिलासपुर के तिलक नगर में मेन पोस्ट ऑफिस के सामने बने तिराहे में एक तेज रफ्तार कार एकाएक अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़कर पलट गई। यह दुर्घटना इतनी भयानक थी, कि अगर उस वक्त कोई वहां होता..? तो बहुत बड़ा हादसा हो सकता था।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक स्कोडा रैपिड कार आज बुधवार को दोपहर करीब 11:30 बजे काफी तेजी से फर्राटे भर्ती हुई आई। और अचानक डिवाइडर से टकराकर पलट गई। इस गाड़ी को शहर के ही कोई चिकित्सक चला रहे थे,ऐसी जानकारी मिली है। दुर्घटना होते ही वहां लोगों की भीड़ जम गई। इतने में वहां से गुजर रहे कांग्रेस के एक बड़े नेता ने वहां रुक कर कार के चालक से बात की। और फिर पुलिस को मामला न बनाने की बात कह कर वहां से निकल गए। जिस वक्त कार के चालक-मालक ने तेजी से फर्राटे भरते हुए अपनी गाड़ी डिवाइडर पर चढ़ाई। उस समय दुर्घटना स्थल पर सड़क में न तो कोई भीड़ थी और ना ही कोई आवाजाही हो रही थी जिसकी वजह से एक बड़ा हादसा टल गया । अगर भीड़ होती तो इस दुर्घटना में किसी की जान भी जा सकती थी । कार की गति बहुत ज्यादा ही तेज थी मैन पोस्ट ऑफिस की तिराहे के मोड़ पर वह अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर पर चढ़कर पलट गई इस हादसे में कार चालक को किसी तरह की चोट नही पहुंची ।
Author Profile
Latest entries
अपराध21/09/2026जुआ फड़ में पुलिस की रेड, 4 लाख से ज्यादा रकम जप्त, 9 जुआरी गिरफ्तार…
बिलासपुर21/09/2026बिदर त्योहार के दौरान भड़की हिंसा, दो पक्षों में लाठी-डंडों से मारपीट; एक युवक की मौत, पिता-बड़ा भाई गंभीर
बिलासपुर21/09/2026हैवंस पार्क में देर रात युवती का हाई वोल्टेज ड्रामा नशे की हालत में महिला स्टाफ से विवाद, चिल्लाने और मारपीट की कोशिश का वीडियो वायरल; बार संचालन और निगरानी व्यवस्था पर उठे सवाल
बिलासपुर20/09/2026बर्थडे सेलिब्रेशन में जनसुविधा का ध्यान, अमर अग्रवाल ने की सहयोग की अपील, उचित स्थान पर ही बैनर-पोस्टर लगाने की अपील, निवास के सामने नहीं लगेगा कोई होर्डिंग…
