नई दिल्ली // देश मे कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों की रोकथाम व बचाव के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लॉकडाउन को 3 मई तक बढ़ाने का आज ऐलान किया । जिसके बाद देश में सभी यात्री ट्रेनों को 3 मई तक के लिए रद्द कर दिया गया है। पीएम मोदी के लॉकडाउन को 3 मई तक बढ़ाने के ऐलान के बाद रेल मंत्रालय ने यह फैसला लिया है, रेल मंत्रालय ने अपने ट्विटर एकाउंट से ट्वीट कर कहा है कि सभी तरह की यात्री ट्रेन, प्रीमियम ट्रेन और मेट्रो ट्रेन को 3 मई तक के लिए स्थगित कर दिया गया है ।

बतादें की इसके पूर्व भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी आईआरसीटीसी ने 30 अप्रैल तक अपनी तीन निजी ट्रेन सेवाएं निलंबित करने का फैसला किया था । वर्तमान समय में आईआरसीटीसी देश में तीन निजी ट्रेनों का संचालन करती है। इस फैसले के बाद इन तीनों ट्रेनों को 30 अप्रैल तक निलंबित किया गया है। अधिकारियों ने 7 अप्रैल मंगलवार को इस बात की जानकारी दी थी की इन तीन ट्रेनों के लिए बुकिंग को पहले केवल 25 मार्च से 15 अप्रैल के बीच राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन के कारण बंद कर दिया गया था, लेकिन लॉकडाउन की अवधि के बाद यात्रा के लिए टिकटों की बुकिंग की अनुमति थी। आईआरसीटीसी द्वारा चलाई जाने वाली ये तीन ट्रेनें, वाराणसी-इंदौर मार्ग पर चलने वाली काशी महाकाल एक्सप्रेस, लखनऊ-नई दिल्ली तेजस और अहमदाबाद-मुंबई तेजस है । भारतीय रेलवे खानपान और पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) के अधिकारियों ने कहा कि उस अवधि के दौरान टिकट बुक करने वाले सभी यात्रियों को पूरा रिफंड मिलेगा ।
Author Profile
Latest entries
अपराध24/09/202619 साल से बिलासपुर में रह रहा था बांग्लादेशी नागरिक, फर्जी दस्तावेजों के सहारे बना लिए भारतीय पहचान पत्र, STF ने दबोचा..
बिलासपुर24/09/2026स्कूल की नौकरी या तहसील की ड्यूटी ? नकल शाखा में शिक्षक की कथित तैनाती से उठे सवाल.. बिलासपुर में शिक्षक की अतिरिक्त ड्यूटी को लेकर जांच की मांग, आदेश से लेकर उपस्थिति और भुगतान तक उठे सवाल..
बिलासपुर23/09/2026बेलतरा विधानसभा को ₹18.67 करोड़ की सौगात, सड़क-स्वास्थ्य-शिक्षा कार्यों का हुआ शुभारंभ… 5 ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों का भूमिपूजन..
राजनीति22/09/2026खेल जीवन में अनुशासन, एकाग्रता और निरंतर अभ्यास सिखाता है : अमर अग्रवाल खिलाड़ी सम्मान समारोह में प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर के 25 खेलों के करीब 500 खिलाड़ियों का सम्मान
