मुख्यमंत्री भूपेश की विशेष पहल पर केन्द्र सरकार अब लेगी 28.1 लाख मीट्रिक टन चावल ,,
सेन्ट्रल पूल में छत्तीसगढ़ का कोटा 24 लाख मीट्रिक टन से बढ़ाकर किया गया 28.1 मीट्रिक लाख टन ,,
रायपुर // मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की विशेष पहल पर केन्द्र सरकार ने छत्तीसगढ़ से सेन्ट्रल पूल में चावल लेने का कोटा 24 लाख मीट्रिक टन से बढ़ाकार 28.1 लाख मीट्रिक टन कर दिया है। छत्तीसगढ़ से अब सेन्ट्रल पूल में एफसीआई 28.1 लाख मीट्रिक टन चावल लेगी।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री और केन्द्रीय खाद्य मंत्री श्री रामविलास पासवान को पत्र भेजकर छत्तीसगढ़ से सेन्ट्रल पूल में 31 लाख मीट्रिक टन चावल लेने का अनुरोध किया था। मुख्यमंत्री ने इस संबंध में केंद्रीय खाद्य मंत्री से मिलकर छत्तीसगढ़ का कोटा बढ़ाने का अनुरोध किया था। मुख्यमंत्री के अनुरोध पर केन्द्र सरकार ने छत्तीसगढ़ से चावल लेने का कोटा बढ़ा दिया है।
खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने बताया कि छत्तीसगढ़ में खरीफ विपणन वर्ष 2019-20 में किसानों से 83 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई है। छत्तीसगढ़ में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के माध्यम से वितरण के बाद शेष चावल को केन्द्रीय पूल में लेने का अनुरोध केन्द्र सरकार से किया गया था। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल प्रदेश के किसानों के हित में केन्द्रीय पूल में चावल का कोटा बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास करते रहे। मुख्यमंत्री की इस पहल पर केन्द्रीय खाद्य मंत्रालय द्वारा छत्तीसगढ़ से 24 लाख मीट्रिक टन से बढ़ाकर अब 28.1 लाख मीट्रिक टन चावल लेने की स्वीकृति दी गई है।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized04/08/2026निर्माणाधीन मकान में करंट का कहर,, छुट्टी के दिन पहुंचे दो मजदूरों की दर्दनाक मौत,, सुरक्षा इंतजामों पर उठे सवाल…
बिलासपुर04/08/2026भाजपा में युवाओ को तरहीज… भाजयुमो बिलासपुर मध्य मंडल के प्रभारी बनाए गए महर्षि बाजपेयी…
बिलासपुर04/08/2026बिलासपुर प्रेस क्लब में संविधान उल्लंघन पर सदस्यों का फूटा आक्रोश,, अध्यक्ष का प्रभार बदलने का प्रस्ताव रखा गया… करीब 150 सदस्यों की बैठक में कई अहम प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित,, पत्रकारों ने कलेक्टर व सहायक पंजीयक को सौंपा ज्ञापन…
प्रशासन04/08/2026विकास के पथ पर बेलतरा की नई उड़ान: विधायक सुशांत शुक्ला की पहल से ₹3.61 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात… 10 गांवों में बनेंगे सामुदायिक भवन,, 11 स्थानों पर सीसी रोड निर्माण को मिली प्रशासनिक स्वीकृति…
