मौत की घटना दुर्भाग्यपूर्ण ,,
कलेक्टर की अपील – मवेशियों की जान को खतरे में न डालें ,,
दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई ,,
अतिरिक्त कलेक्टर की अध्यक्षता में जांच टीम गठित ,,
बिलासपुर // कलेक्टर डॉ. सारांश मित्तर ने तखतपुर तहसील के ग्राम मेड़पार में गायों की मौत की घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए जिले के ग्रामीणों और पशु पालकों से अपील की है कि वे पशुओं को ऐसी परिस्थिति में न रखें जिससे दम घुटने या महामारी से उनकी जान को खतरा हो।
कलेक्टर डॉ. मित्तर ने बताया है कि तखतपुर विकासखंड के ग्राम मेड़पार में ग्राम पंचायत के एक पुराने जर्जर भवन में कुछ ग्रामीणों ने मवेशियों को अंदर डाल दिया था। प्रारंभिक जांच में डॉक्टरों ने कहा है कि घुटन के कारण लगभग 45 गायों की मौत हो गई। पशु चिकित्सकों की टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर जीवित मवेशियों को उपचार के बाद बचा लिया है। जिन मवेशियों की मौत हुई उनको दफना दिया गया है।
जिला प्रशासन ने इस घटना को बहुत गंभीरता से लेते हुए पशु क्रूरता अधिनियम की धारा 13 तथा आईपीसी की धारा 429 के तहत अपराध दर्ज कराया है। इसके अलावा अतिरिक्त कलेक्टर स्तर के अधिकारी की अध्यक्षता में जांच के लिये एक कमेटी का गठन कर दिया गया है। इसमें जो लोग भी दोषी पाये जायेंगे उनके खिलाफ कठोर से कठोर कार्रवाई की जायेगी।
Author Profile
Latest entries
राजनीति22/09/2026खेल जीवन में अनुशासन, एकाग्रता और निरंतर अभ्यास सिखाता है : अमर अग्रवाल खिलाड़ी सम्मान समारोह में प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर के 25 खेलों के करीब 500 खिलाड़ियों का सम्मान
राजनीति22/09/2026जन्मदिन पर बदला जश्न का अर्थ, वृद्धों एवं श्रवण बाधित बालिकाओं के बीच सेवा बनी उत्सव भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने अपने नेता के जन्मदिवस पर किया अनूठा सेवा कार्य
बिलासपुर22/09/2026भाजयुमो पदाधिकारियों ने विधायक अमर अग्रवाल को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
बिलासपुर22/09/2026अमर अग्रवाल के जन्मदिन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न आधी रात केक काट कर आतिशबाजी, स्कूलों में छात्र छात्राओं के बीच बांटी मिठाई और चाकलेट…
