अवैध रेत का धंधा करने वालों के लिए स्वर्ग बना अरपा नदी का निरतू घाट ,,
ना कोई रोक और ना कोई टोक: जितना मन पड़े रेत का अवैध उत्खनन करो और धड़ल्ले से बेचो ,,
खनिज विभाग के आंखों पर चांदी की पट्टियां बंधी ,,

बिलासपुर // अरपा नदी के निरतू घाट में रेत के सौदागर हर दिन चौबीसों घंटे, रेत का अवैध उत्खनन और निकासी कर रहे हैं। यहां दिन में किसी भी समय इस घाट पर नदी के बीचों-बीच और किनारे तक 10-15 से ट्रैक्टर रेत की लोडिंग करते आराम से देखे जा सकते हैं। शासन-प्रशासन की आंखों में धूल झोंक कर इस घाट से दिन को ट्रैक्टर में और रात को बड़ी गाड़ियों में धड़ल्ले से रेत निकाली जा रही है। ऐसा असंभव है कि सरेआम हो रही रेत की अवैध खुदाई के इस गोरखधंधे की जानकारी खनिज विभाग को ना हो। लेकिन इस गोरखधंधे में लगे रेत के अवैध सौदागर खनिज विभाग वालों की आंखों में चांदी की पट्टियां बांध देते हैं। जिससे उन्हें यह अवैध गोरखधंधा दिखाई नहीं देता।
एक और जहां कलेक्टर सारांश मित्तर के द्वारा रेत की अवैध खुदाई और परिवहन के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया जा चुका है। इसके बावजूद अरपा नदी के निरतू घाट से रेत की अवैध निकासी बेरोकटोक जारी है। रविवार को भी सुबह से लेकर दोपहर तक कम से कम 25 से 30 ट्रैक्टर रेत अवैध रूप से निकाली जा चुकी थी। और लगातार यह काम धड़ल्ले से अभी भी चल रहा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि यहां सुबह ट्रैक्टर से और रात को बड़ी गाड़ियों से रेत की आवाज निकासी अनवरत चल रही है।
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर20/09/2026बर्थडे सेलिब्रेशन में जनसुविधा का ध्यान, अमर अग्रवाल ने की सहयोग की अपील, उचित स्थान पर ही बैनर-पोस्टर लगाने की अपील, निवास के सामने नहीं लगेगा कोई होर्डिंग…
राजनीति20/09/2026BJP ने तौसिफ खान को पद से हटाया, पार्टी से निष्कासन पर 7 दिन में मांगा जवाब…
बिलासपुर19/09/2026बिलासपुर में बड़ा खुलासा: संदिग्ध बांग्लादेशी बताकर पकड़े गए 23 में 19 निकले भारतीय, 4 की जांच जारी..
बिलासपुर18/09/2026पीएम मोदी के जन्मदिन पर भाजयुमो का विशाल रक्तदान शिविर, नरेंद्र मोदी का सार्वजनिक जीवन राष्ट्रसेवा, गरीब कल्याण, जनहित के प्रति समर्पण का प्रेरणाददायी उदाहरण : अमर अग्रवाल..
