बिलासपुर // रविवार को नवगठित जूना बिलासपुर व्यापारी संघ का शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन आयुर्वेदिक कालेज परिसर में किया गया साथ ही व्यापारी संघ के द्वारा सुरक्षा की दृष्टि से लगवाए गए सीसीटीवी कैमरो का भी लोकार्पण किया गया।

शपथ ग्रहण व लोकार्पण कार्यक्रम में अतिथि के रूप में बिलासपुर के विधायक शैलेश पांडेय, समाजसेवी डॉ. विवेक बाजपाई, लाइफ़ केयर हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ. रामकृष्ण कश्यप ,सिटी कोतवाली थाना प्रभारी कलीम खान उपस्थित रहे ।
कार्यक्रम के दौरान कोरोना काल में अपनी महती भूमिका निभा रहे कोतवाली थाना प्रभारी कलीम खान एवं डॉ.रामकृष्ण कश्यप का व्यापारी संघ द्वारा कोरोना योद्धा सम्मान किया गया ।

सीसीटीवी कैमरों का लोकार्पण ..
नवगठित जूना बिलासपुर व्यापारी संघ द्वारा सुरक्षा के मद्देनजर लगवाए गए सीसीटीवी कैमरों का पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल द्वारा निरीक्षण व लोकार्पण किया गया , साथ ही जूना बिलासपुर व्यापारी संघ की तरफ़ से पुलिस अधीक्षक को प्रतीकात्मक सुरक्षा की चाबी भी सौंपी गयी ।
कार्यक्रम को सफल बनाने में जूना बिलासपुर व्यापारी संघ के अध्यक्ष-अखिलेश गुप्ता (बंटी) ,
उपाध्यक्ष-अमरजीत गांधी,दीपक सराफ़, मनोज देवाँगन, राजेश कुमार गुप्ता
सचिव-गुरबख्श जसवानी , सहसचिव-श्याम गुप्ता , कोषाध्यक्ष-बलराम हरियानी ,
संचार मंत्री-रमेश गुप्ता और सभी पदाधिकारीयों एवं सदस्यों का योगदान रहा ।
Author Profile
Latest entries
अपराध14/10/2026ऑनलाइन पेमेंट के बदले नकद देने का खेल, 45 च्वाइस सेंटर संचालकों से 25 लाख की धोखाधड़ी.. QR कोड बना ठगी का हथियार, रायपुर के दो आरोपी गिरफ्तार..
बिलासपुर14/10/2026W.E. बिलासपुर का एक्सक्लूसिव ‘सफेद शहरी गरबा’ बना यादगार उत्सव.. सफेद परिधानों में सजी महिलाओं ने जमकर किया गरबा, शानदार सजावट और व्यवस्थाओं की सभी ने की सराहना..
राजनीति13/10/2026बेलतरा की सियासत गरमाई : बैरिकेडिंग, भारी पुलिस बल और वाटर कैनन, बिलासपुर में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन.. सीमांकन विवाद से विकास में भेदभाव तक, बेलतरा के मुद्दों पर कांग्रेस का प्रशासन के खिलाफ हल्लाबोल !
राजनीति13/10/2026बिलासपुर में BJP-कांग्रेस आमने-सामने, छात्राओं से कथित दुर्व्यवहार के आरोप पर BJP महिला मोर्चा का कांग्रेस भवन घेराव, कांग्रेस ने बताया निंदनीय FIR की मांग महिला मोर्चा ने निष्पक्ष जांच तो कांग्रेस ने कार्यालय में अनधिकृत प्रवेश पर कार्रवाई की उठाई मांग
