
कोरबा // छत्तीसगढ़ में भी अब कोरोना का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। इसी कड़ी में शनिवार देर रात छत्तीसगढ़ के हॉट स्पॉट कटघोरा से एक बड़ी खबर सामने आई है। खबर है कि यहां 7 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही प्रदेश में अब कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 15 हो गई है और नए सभी 15 मामले 48 से 72 घंटे के भीतर कटघोरा से ही सामने आए हैं। बतादें कि दो दिन पहले ही कटघोरा से 8 और कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई थी। फिलहाल सभी संक्रमितों को रायपुर एम्स ले जाने की तैयारी की जा रही है। इस बड़ी खबर ने कटघोरा सहित पूरे जिलावासियों की नींद उड़ा दी है।
गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में अब तक कुल 25 कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई है, जिसमें से 10 मरीजों को रिकवर कर घर भेज दिया गया है। वहीं, 8 मरीजों का उपचार जारी है। वहीं, 7 नए मरीजों को भी एम्स रायपुर ले जाने की तैयारी की जा रही है। बतादें कि प्रदेश में आज तक 3858 संभावित मरीजों की जांच के लिए सैंपल लिए गए हैं।
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर19/07/2026कांवड़ यात्रा पर असर: ट्रेनें रद्द होने से बोलबम समिति का विरोध,, सोमवार को जीएम कार्यालय का होगा घेराव…
बिलासपुर19/07/2026रोटरी ई-क्लब ऑफ बिलासपुर यूनाइटेड को मिला नया नेतृत्व,, प्रमोद अग्रवाल बने अध्यक्ष, रौनक साव को मिली सचिव की जिम्मेदारी…
बिलासपुर19/07/2026विधानसभा सत्र से लौटते ही जनता के बीच पहुंचे विधायक सुशांत शुक्ला,, बारिश प्रभावित क्षेत्रों का किया मैराथन दौरा… जलभराव प्रभावित इलाकों में घर-घर पहुंचकर जाना हाल,, अधिकारियों को तत्काल राहत,, जल निकासी और सफाई व्यवस्था के दिए सख्त निर्देश…
राजनीति18/07/2026भाजपा का युवा नेतृत्व को तरहीज,, संगठन को जमीनी स्तर पर मिलेगी मजबूती,, रौशन सिंह बने भाजयुमो मुंगेली जिला सह-प्रभारी…
