गाँव में घुप्प अंधेरा, लोनर हाथी ने तोड़ी दीवार
संसाधनविहीन ग्रामीणों ने शोर मचाकर खदेड़ा …
कोरबा // कोरबा तहसील क्षेत्र के ग्राम जिल्गा में शनिवार रात लोनर (दल से बिछड़े) हाथी ने बस्ती में घुस कर जमकर उत्पात मचाया। यहां के प्राथमिक शाला का आहाता भी तोड़ा। ग्रामीणों ने शोर मचाया तब जाकर लोनर हाथी जंगल की ओर भागा। रात भर ग्रामीणो ने हाथी के भय से रतजगा किया। ग्रामीणों ने बताया कि लोनर हाथी शनिवार को आधी रात बस्ती में घुस आया था और बाड़ी की तरफ उत्पात मचा रहा था। हाथी को भगाने के लिए सामग्री उपलब्ध नहीं था तब शोर मचा कर लोनर हाथी को जंगल की तरफ बड़ी मुश्किल से खदेड़ा जा सका। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि जिल्गा गांव सहित आसपास बस्ती में शनिवार को रात भर बिजली गुल रही और रविवार को भी सुबह तक बिजली नही आई। इससे ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ा। आये दिन यह हालात बनते रहते हैं जिससे अंधेरे में जंगली जानवरों से रक्षा कर पाना और उन्हें खदेड़ना काफी मुश्किल हो जाता है। यह गांव भी हाथी प्रभावित है लेकिन आपात स्थिति से निपटने के लिए विभाग और प्रशासन की तरफ से कोई संसाधन उपलब्ध नहीं कराए गए हैं।
शाम ढलते ही बस्ती में घुस आते हैं जंगली जानवर …
बताया गया कि जिल्गा में बीते शनिवार रात को बिजली गुल होने के कारण अंधेरा पसरा हुआ था इसी वजह से हाथी व अन्य जंगली जानवर गांव/ बस्ती में घुस आते है। बिजली रहती है तो रोशनी की वजह से जानवर बस्ती के आसपास नहीं आते और बाहर ही बाहर से निकल जाते हैं। रोशनी होने से ग्रामीणों को अपनी रक्षा करने के उपाय करने में आसानी होती हैं।
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर08/09/2026स्मार्ट मीटर और महंगी बिजली के खिलाफ कांग्रेस का अभियान तेज बिलासपुर में जिला कांग्रेस की बैठक, वार्ड-पंचायत स्तर पर शिकायत फॉर्म भरवाने की प्रक्रिया जल्द पूरी करने पर जोर
बिलासपुर08/09/202612 से 16 घंटे की ड्यूटी, आराम भी नहीं… सुरक्षा के सवाल पर रेलवे रनिंग स्टाफ का अनिश्चितकालीन धरना…
बिलासपुर08/09/2026बेलतरा में साय-साय विकास, ₹1.56 करोड़ के 20 कार्य मंजूर… साय सरकार में विकास की रफ्तार से बदल रहा बेलतरा, विधायक सुशांत शुक्ला के प्रयासों से गांवों को मिली बड़ी सौगात…
बिलासपुर07/09/2026मुख्यमंत्री की मौजूदगी में बहतराई स्टेडियम में गूंजा तीजा तिहार का उल्लास,, बेलतरा महोत्सव के लिए 30 लाख देने की घोषणा,, छत्तीसगढ़ी संस्कृति और नारी शक्ति का दिखा भव्य संगम
