रायपुर 24 सितम्बर// कोरिया जिले के जल संसाधन विभाग के कार्यपालन अभियंता विनोद शंकर साहू एवं अनुविभागीय अधिकारी जल संसाधन एम एल सोनी को राज्य शासन द्वारा तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। उक्त दोनों अधिकारियों के निलंबन की यह कार्यवाही कोरिया जिले के खाड़ा जलाशय के टूटने के कारण की गई है। खाड़ा जलाशय के टूटने एवं इसकी वजह से 3 गांव के किसानों की 50 हेक्टेयर रकबे की फसल के नुकसान पहुचने के मामले को गंभीरता से लेते हुए जल संसाधन मंत्री रविंद्र चौबे ने इसके लिए दोषी अधिकारियों के विरुद्ध सख़्त कार्रवाई के निर्देश दिए थे । खाडा जलाशय के टूटने के मामले में प्रथम दृष्टया जलाशय के प्रभारी अधिकारी एवं एसडीओ सोनी तथा कार्यपालन अभियंता साहू को जिम्मेदार मानते हुए उन्हें निलंबित कर दिया गया है। शासन द्वारा इस मामले के जांच के भी निर्देश दिए गए हैं।
Author Profile
Latest entries
राजनीति25/07/2026NEET विवाद पर धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा,, प्रह्लाद जोशी बने नए केंद्रीय शिक्षा मंत्री..
Uncategorized25/07/2026आस्था, श्रद्धा और श्रीराम का संदेश— विजय केसरवानी की अगुवाई में निकली ऐतिहासिक श्रद्धा यात्रा,, जय श्रीराम के उद्घोष से राममय हुआ शहर… अयोध्या श्रीराम मंदिर के प्रति अटूट आस्था का संदेश, हजारों श्रद्धालु हुए शामिल; जगह-जगह पुष्पवर्षा कर हुआ भव्य स्वागत…
राजनीति25/07/2026NEET विवाद पर बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, बोले : युवाओं की भावनाओं का सम्मान सर्वोपरि…
बिलासपुर25/07/202691 प्रतिभागियों को पछाड़ बिलासपुर की एंजेल चौकसे बनीं ‘Mrs. Alluring 2026’.. दिल्ली में आयोजित Mrs. India International Queen प्रतियोगिता में देश-विदेश की प्रतिभागियों के बीच जीता खिताब, एंजेल ने कहा, सपनों की कोई उम्र नहीं होती..
