जिले के 78 शासकीय और निजी अस्पतालों में किया जा रहा है कोविड-19 का टीकाकारण…
बिलासपुर 17 मार्च // जिले के 78 शासकीय तथा निजी स्वास्थ्य संस्थाओं में वरिष्ठ नागरिकों (60 वर्ष या उससे अधिक उम्र) के तथा 45 से 59 वर्ष के कोमार्बिटी वाले नागरिकों का कोविड-19 टीकाकरण किया जा रहा है। शासकीय स्वास्थ्य संस्थाओं में निःशुल्क टीकाकरण की सुविधा है। वही निजी अस्पतालों में 150 रूपये वैक्सीन शुल्क एवं 100 रूपये सेवा शुल्क इस तरह कुल 250 रूपये शुल्क प्रति वैक्सीन डोज का निर्धारित है।
जिले में शहरी क्षेत्र में 8 और ग्रामीण क्षेत्रों में 46 शासकीय अस्पतालों में कोविड वैक्सीन सेंटर बनाए गए हैं। जिले का कोई भी वरिष्ठ नागरिक अपने पहचान पत्र, आधार कार्ड के साथ वैक्सीन सेंटर में प्रातः 9 बजे से शाम 5 बजे तक टीकाकरण करा सकते हैं। यह टीकाकरण दो डोज में लगाया जा रहा है। पहला डोज और उसके 28 दिन बाद दूसरा डोज का टीकाकरण कराया जाना आवश्यक है। टीकाकरण पश्चात् हितग्राही को 30 मिनट तक विशेष निगरानी में टीकाकरण केन्द्र स्थल पर रूकना होगा। इस दौरान किसी भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ने पर इन टीकाकरण केन्द्र स्थल पर आपातकालीन व्यवस्था की गई है।
कोविड-19 के टीकाकरण हेतु 45 से 59 वर्ष के कोमार्बिटीवाले नागरिकों को पंजीकृत एम.बी.बी.एस. चिकित्सक का चिकित्सा प्रमाण पत्र (निर्धारित प्रपत्र) के साथ निर्धारित टीकाकरण केन्द्र में उपस्थित होना होगा।
सिटी डिस्पेंसरी, सीएचसी और पीएचसी में बनाए गए हैं वेक्सीनेशन सेंटर…
जिले में शहरी स्वास्थ्य संस्थाओं एवं सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र और सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में निःशुल्क कोविड वैक्सीनेशन कार्य किया जा रहा है। शहरी क्षेत्र में जिला चिकित्सालय बिलासपुर, सिम्स बिलासपुर, रेलवे हॉस्पिटल, शासकीय आयुर्वेदिक चिकित्सा महाविद्यालय, पुलिस अस्पताल, शहरी स्वास्थ्य केन्द्र गांधी चैक, शहरी स्वास्थ्य केन्द्र हेमूनगर और शहरी स्वास्थ्य केन्द्र राजकिशोर नगर में सेंटर बनाए गए हैं।
इसी तरह ग्रामीण क्षेत्रों में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बिल्हा, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र देवरीखुर्द, लखराम, बेलतरा, चकरभाठा, सिरगिट्टी, लिंगियाडीह, बरतोरी, दगोरी, बोड़सरा, हरदीकला, कड़ार, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कोटा, रतनपुर, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बेलगहना, करगीकला, केन्दा, चपोरा, अमगांव, पोड़ी, नवागांव सल्का, शिवतराई, टेंगनमाड़ा, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मस्तूरी, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र दर्रीघाट, खोंधरा(जेवरा), सीपत, जोंधरा, मल्हार, लोहर्सी, जयरामनगर, पचपेड़ी, कुकुर्दीकला, लुथरा शरीफ, नवागांव, ओखर, सामुदायिक केन्द्र तखतपुर, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र दैजा, गनियारी, पाली, अमसेना, बेलपान, जरौंधा, जूनापारा, मोछ एवं सागर में वैक्सीनेशन सेंटर बनाया गया है।
24 निजी अस्पतालों में वैक्सीनेशन की सुविधा…
जिले में 250रू. प्रति डोज शुल्क के साथ 24 निजी अस्पतालों में भी कोविड वैक्सीन लगवाया जा सकता है। निजी अस्पताल मेहता चिल्ड्रन हॉस्पिटल मसानगंज, मार्क हॉस्पिटल सरकण्डा, प्रथम हॉस्पिटल बहतराई, श्री कृष्णा हॉस्पिटल मंगला चैक, स्व.के.आर.साव. हॉस्पिटल सीपत चैक, स्काई हॉस्पिटल बंसत विहार चैक, लालचंदानी हॉस्पिटल दयालबंद, श्री राम हॉस्पिटल तेलीपारा, श्री शिशु भवन हॉस्पिटल ईदगाह चैक, सन एण्ड साइन हॉस्पिटल नेहरू नगर, अशोक प्रसुति देवकीनंदन चैक, रामकृष्ण हॉस्पिटल गांधी चैक, श्री राम केयर नेहरू नगर, सुखम आरोग्यालयम मंगला चैक, जेजे हॉस्पिटल तोरवा, मूलचंद हॉस्पिटल दयालबंद, दूबे मेटरनिटी गोड़पारा, संजीवनी हॉस्पिटल वेयर हाऊस रोड, आर.बी. हॉस्पिटल रिंग रोड, जन स्वास्थ्य सहयोग गनियारी, शैला मल्टीस्पशेलिटी सीपत रोड, बिलासपुर हॉस्पिटल, जुनेजा आई हॉस्पिटल सी.एम.डी चैक और अंकुर ट्रामा मुंगेली रोड में बनाए गए वैक्सीन सेंटर में टीकाकरण कार्य किया जा रहा है।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized17/10/2026भर्ती का इंतजार… परीक्षाओं में देरी… अनियमितताओं के आरोप… और भविष्य को लेकर बढ़ती चिंता ! पुलिस भर्ती के 1600 रिक्त पद भरने और शिक्षक भर्ती परीक्षा जल्द कराने की मांग, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन…
बिलासपुर16/10/2026बिलासपुर में Cafe Buddys Espresso का भव्य शुभारंभ, ‘द केरला स्टोरी’ फेम उल्का गुप्ता ने की शिरकत.. शानदार इंटीरियर, लजीज व्यंजन और बेहतरीन कॉफी का नया ठिकाना बना कैफे; उल्का गुप्ता बोलीं— उम्मीद से कहीं ज्यादा खूबसूरत है बिलासपुर..
बिलासपुर15/10/2026भक्ति के पथ पर बढ़ते कदम, गाँव-गाँव में गूँज रहा माँ महामाया का जयकारा; बेलतरा की ध्वजा यात्रा बनी जनआस्था और सामाजिक समरसता का महापर्व..चौथे दिन नगौई से जलसों तक उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, खपराखोल में धुरी समाज के सामुदायिक भवन हेतु ₹20 लाख के कार्य का भूमिपूजन..
अपराध14/10/2026ऑनलाइन पेमेंट के बदले नकद देने का खेल, 45 च्वाइस सेंटर संचालकों से 25 लाख की धोखाधड़ी.. QR कोड बना ठगी का हथियार, रायपुर के दो आरोपी गिरफ्तार..
