जीपीएम जिले को मिलेगी गुणवत्तापूर्ण एवं निरंतर बिजली
बिलासपुर // छग. के नवनिर्मित जिला गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में विद्युत की आपूर्ति पूर्व में 40 एमव्हीए 220/132/33 के.व्ही. उपकेन्द्र कोटमीकला से की जा रही थी। उपकेन्द्र में स्थापित 20 एमव्हीए पाॅवर ट्रांसफार्मर में कुछ तकनीकी खराबी आ गई थी। मनेन्द्रगढ़ में स्थापित 240= 80 एम.व्ही.ए 132/33 के.व्ही. उपकेन्द्र से निकलने वाली 33 के.व्ही. लाईन को युद्धस्तर पर कार्य करते हुए मरवाही उपकेन्द्र तक लाकर क्षेत्र के 6 उपकेन्द्रो को निर्बाध विद्युत सप्लाई प्रदाय करने का कार्य दिनांक 21 सिंतबर 2020 को पूर्ण कर लिया गया, अन्य 7 उपकेन्द्रो को विद्युत आपूर्ति पूर्व की तरह 220/132/33 के.व्ही. उपकेन्द्र कोटमीकला से की जा रही है। इस प्रकार वर्तमान में गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले में दो 132/33 के.व्ही. उपकेन्द्र से विद्युत आपूर्ति सुचारु रुप से की जा रही है।
बिलासपुर वृृत्त अधीक्षण अभियंता पी.के. कश्यप ने चर्चा में यह भी बताया कि 220/132/33 के.व्ही. कोटमीकला में स्थापित 20 एम.व्ही.ए.पाॅवर ट्रांसफार्मर जिसमें तकनीकी खराबी आ गई थी के स्थान पर 40 एम.व्ही.ए. क्षमता का नया पाॅवर ट्रासफार्मर लगाने का कार्य छत्तीसगढ़ पारेषणण कंपनी द्वारा प्रारंभ कर दिया गया है। इस कार्य के पूर्ण हो जाने से कोटमीकला 220/132/33 के.व्ही. उपकेन्द्र की क्षमता 60 एम.व्ही.ए. हो जायेगी, एवं विद्युत आपूर्ति आज दिनांक की स्थिति से भी बेहतर हो जायेगी।
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर18/09/2026पीएम मोदी के जन्मदिन पर भाजयुमो का विशाल रक्तदान शिविर, नरेंद्र मोदी का सार्वजनिक जीवन राष्ट्रसेवा, गरीब कल्याण, जनहित के प्रति समर्पण का प्रेरणाददायी उदाहरण : अमर अग्रवाल..
बिलासपुर17/09/2026प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर युवा मोर्चा ने किया रक्तदान.. बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला ने स्वयं रक्तदान कर युवा कार्यकर्ताओं का किया उत्साहवर्धन..
Uncategorized16/09/2026ब्रेकिंग छत्तीसगढ़: झीरम नरसंहार में 13 साल बाद आया फैसला, 10 आरोपियों को फांसी की सजा, लेकिन कई सवाल बाकी, बड़े चेहरों की भूमिका पर उठे सवाल ?.. पीड़ित डॉ. विवेक बाजपेई ने जताई असंतुष्टि, बोले- अधूरे न्याय के खिलाफ जाएंगे सुप्रीम कोर्ट..
राजनीति16/09/2026PSC पर कांग्रेस का तीखा हमला: “युवाओं के भविष्य से खिलवाड़, सही-गलत जवाबों के भी बराबर अंक” 2025 की भर्ती में 1:3 के नियम पर उठाए सवाल, कांग्रेस ने इंटरव्यू रोककर सभी कॉपियां सार्वजनिक करने की मांग की..
