बिलासपुर// इस बार होने वाले नगरीय निकाय चुनाव में अधिकतर युवा प्रत्याशी ने चुनावी रण में कदम रखा है, जिसके कारण राजनीतिक बिसात में इस बार समीकरण बदले हुए नजर आ रहे है। बिलसपुर निगम के वार्ड नम्बर 50 से सामान्य वर्ग से युवा प्रत्याशी नीरज माखीजा पर वार्ड की जनता ने भरोसा जताया है,जहाँ जनसंपर्क के दौरान नीरज को अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है।

सही मायने में यदि देखा और कहा जाए तो नगर निगम के वार्ड क्रमांक-50 बैरिस्टर छेदीलाल नगर से पार्षद चुनाव लड़ रहे नीरज माखीजा का कोई मुकाबला नहीं है,यह इसलिए भी क्योंकि उन्होंने अपने वार्ड क्षेत्र में विकास की अनगिनत कहानियां लिखी हैं,वार्ड क्षेत्र क्रमांक-50 में रची जाने वाली सबसे बड़ी समस्या बहतराई स्टेडियम मार्ग जिसमे रोजाना हजारों स्कूली बच्चों सहित आने जाने वाले लोगो को काफी मुसीबतों का सामना करना पड़ा था,उस सड़क निर्माण के लिए पूर्व में न जाने कितने आंदोलन में नीरज की मुख्य भूमिका रही,इस दौरान उन्होंने साथियों के साथ मिलकर धरना प्रदर्शन तक किया था,इसके अलावा क्षेत्र की जनता को होने वाली हर समस्या को पत्रकार होने के नाते वे बुलंद आवाज़ों से उठाते आये है जिसका परिणाम है कि काफी सारे अवैध कामो पर रोक लगाने प्रशासन की नजर भी गई,अपने क्षेत्र में बेहद लोकप्रिय और मृदुभाषी इस शख्स को अपनी जिम्मेदारियों का भी बखूबी एहसास है,शायद यही वजह भी है कि वार्ड की जनता न केवल उन्हें प्रचार के दौरान हाथों-हाथ ले रही है बल्कि विजय के प्रति उन्हें पूरी तरह आश्वस्त भी कर रही है,,
Author Profile
Latest entries
अपराध17/03/2026खनिज चोरी पर कार्रवाई,, कई इलाकों में चोरीछुपे चल रहा था अवैध खनन,, अलग-अलग क्षेत्रों से 7 वाहन जब्त., खनिज चोरों में हड़कंप…
छत्तीसगढ़17/03/2026विद्यार्थियों के भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं — केन्द्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू का सख्त रुख.. मुख्य सचिव से सीधे बातचीत, त्वरित जांच के लिए लिखा पत्र..
Uncategorized13/03/2026खनिज माफिया पर प्रशासन का शिकंजा, रेत–गिट्टी के अवैध परिवहन में 11 वाहन जब्त..
बिलासपुर13/03/2026अयोध्या यात्रा में शामिल होने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को प्रवीण झा ने सौंपा आमंत्रण पत्र…
