अरपा किनारे तिलक नगर से बेदखल हुए परिवारों को अब असामाजिक तत्वों द्वारा की जा रही मारपीट और महिलाओं के साथ छेड़खानी भी झेलनी पड़ रही ,,
पुलिस महानिरीक्षक के दरवाजे अपना दुखड़ा रोने और न्याय मांगने पहुंची महिलाएं ,,
कई तरह की दिक्कतें और परेशानियां झेलनी पड़ रही है बेदखल हुए परिवारों को ,,

बिलासपुर / शशि कोन्हेर // बिलासपुर के तिलक नगर में अरपा किनारे से बेदखल हुए परिवारों की हालत दूबरे बर दू असाढ सरीखी हो गई। एक तो उनका कई पीढ़ियों का बसा बसाया आशियाना लुट गया। दूसरे, सरकार ने बंधवापारा-इमलीभांठा में बसाहट के लिए उन्हें जहां जगह दी है। वहां भी उन्हें जिल्लत और जलालत भरी जिंदगी जीनी पड़ रही है। कई घरों में दरवाजे नहीं, तो कहीं बाथरूम बिना दरवाजों का है। पानी सप्लाई का हाल देख सबको रोना आ रहा है। उस पर, उस पूरे इलाके में आदतन हंगामा करने वाले असामाजिक तत्वों की सक्रियता से रही सही कसर और पूरी हो रही है।
बतादें कि गुरुवार की रात 10 बजे कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा महिलाओं से हुज्जत बाजी और छेड़खानी की कोशिश की गई। मना करने पर महिलाओं से मारपीट भी की गई। बीच-बचाव करने आए बच्चों और पुरुषों को भी इन असामाजिक तत्वों के थप्पड़ और चांटे सहने पड़े। इसके बाद वहां से किसी तरह रिपोर्ट लिखाने सरकंडा पहुंचे पीड़ित लोगों की रिपोर्ट भी पुलिस ने बहुत बेमन से लिखी। उसके रवैये से यही लग रहा था कि, सरकंडा पुलिस इस मामले में कार्रवाई के मूड में नहीं है। लिहाजा, बड़ी संख्या में महिलाओं ने आज पुलिस महानिरीक्षक के ऑफिस पहुंचकर उन से न्याय की गुहार लगाई। साथ ही महिलाओं के साथ हुज्जतबाजी, छेड़खानी और मारपीट करने वालों को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग की।
Author Profile
Latest entries
अपराध10/08/2026बिलासपुर में फिर खूनी वारदात: देवरीखुर्द शराब दुकान के पास ऑटो चालक की चाकू मारकर हत्या,, आरोपी फरार विवाद के बाद चाकू से किया ताबड़तोड़ हमला,, मौके पर मची अफरा-तफरी,, तोरवा पुलिस जांच में जुटी..
बिलासपुर10/08/2026बेलतरा के किसानों को बड़ी सौगात: दुलहरा-खारंग जलाशय के लिए ₹12.77 करोड़ मंजूर,, नहरों का होगा सुदृढ़ीकरण, लाइनिंग, जीर्णोद्धार एवं उन्नयन…
बिलासपुर10/08/2026GGU की 5 एकड़ जमीन अग्रवाल समाज को देने का निर्णय NSUI के विरोध के बाद यूनिवर्सिटी प्रबंधन ने पलटा… रंजीत सिंह बोले सिर्फ निर्णय रद्द करना पर्याप्त नहीं,कुलपति दें पूरे मामले का जवाब…
बिलासपुर10/08/2026बिलासपुर में बेखौफ अवैध निर्माण! बिना अनुमति तीसरी मंजिल का निर्माण,, शासकीय जमीन पर भी दुकानें ? निगम की कार्रवाई सिर्फ नोटिस तक सीमित? मुख्य मार्ग पर नियमों की खुलेआम अनदेखी, जिम्मेदार अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल…
