स्थानीय प्रशासन की उदासीनता से पहाड़ काट मुरुम का अवैध उत्खनन… सड़क निर्माण के नाम पर ठेकेदार कर रहा दोहन…
बिलासपुर, जून 22/2022
प्रदेश में खनिज का दोहन लम्बे समय से किया जा रहा है, नदियों से रेत निकालना हो या पहाड़ो को काट कर पत्थर चाहे कोयला हो या अन्य खनिज माफियाओं के द्वारा खुलेआम खनिज निकाला जा रहा है। बिलासपुर जिले की धार्मिक नगरी रतनपुर में भी अब खनिज माफियाओ ने बिना अनुमति पहाड़ काट कर वहां से मुरुम और अन्य खनिज निकाला जा रहा है। रतनपुर के जुनाशहर के भेलवापार मार्ग पर मुरुम का बड़ा पहाड है यहां बिना अनुमति के खुदाई की जा रही है। सड़क निर्माण के नाम पर पहाड़ को जमीदोज किया जा रहा है। इस खुदाई को लेकर गंभीर आरोप भी लग रहें है। एसडीएम से शिकायत के बाद भी इस पर कोई कार्यवाही नहीं की गयी।

बिलासपुर जिले में प्रशासन की उदासीनता और लापरवाही के चलते अवैध खनन जोरो पर है । विकास के नाम पर पर्यावरण की बली हर बार चढ़ाई जाती है । पहाड़ प्रकृति के लिए कितना अहम है फिर भी प्रतिबंध के बाद मुरुम का किस तरह से अवैध उत्खनन किया जा रहा है ये रतनपुर में देखा जा सकता है। कुछ चीेेजें वास्तव में दिखाई नहीं देती जो अदृश्य है मगर इतनी बड़ी भर्राशाही अवैध उत्खनन की कई बार शिकायत हुई मगर प्रशासन बगूला भगत बन कर बैठा है । यदि पहाड़ ही नहीं होगा तो बादल रुकेगा कैसे बारिश कैसे होगी हवाओं को कैसे रोका जाएगा मगर अवैध खनिज माफियाओं के आगे प्रशासन बौना नजर आता है। कुछ लोग चंद रुपयों के लिए प्रकृति को भारी नुकसान पहुंचा रहें है वही हर बार की तरह खनिज अधिकारी इस मामले में संज्ञान लेकर कार्यवाही करने की बात कह रहे है। अब देखना होगा कि पर्यावरण के प्रति जिमेदार अधिकारी कब अपनी जिमेदारी निभाते है और कब तक इस तरह से हो रहे अवैध उत्खनन पर रोक लगा पाते है या हर बार की तरह सिर्फ खानापूर्ति करने अपना पल्ला झाड़ लेते है।

ये कहना गलत है कि शिकायत पर कार्यवाही नहीं होती जहां से भी हमें शिकायत मिलती है हम तत्काल कार्यवाही करते है। मुरुम हो या अन्य खनिज अवैध उत्खनन पर खनिज विभाग ने 30 से 35 प्रकरणों में कार्यवाही की है जिसमे 18 लाख के आसपास फाइन भी किया गया है रतनपुर का मामला संज्ञान में आया है इस पर भी तत्काल जाँच कर कार्यवाही की जायेगी। दिनेश मिश्रा जिला खनिज अधिकारी
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर14/09/202611 वर्षों से पेण्ड्रा में दिया जा रहा स्वच्छता का संदेश, 13 सितंबर से फिर शुरू हुआ महाअभियान मुक्तिधाम, खेल मैदान, तालाब सहित शहर के 6 प्रमुख स्थानों की कराते हैं सफाई हर्ष छाबरिया की पहल बनी जनअभियान की पहचान, शहरवासी स्नेह से कहते हैं ‘स्वच्छता दूत’
राजनीति13/09/2026मोदी के 25 वर्ष के जनसेवा कार्यकाल पर सेवा संकल्प अभियान… 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक देशभर में विभिन्न सेवा एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रम…
बिलासपुर13/09/2026विधायक के जन्मदिन में सड़क बनी जश्न का मंच, जनता घंटों जाम में हलाकान; यातायात प्रशासन सवालों के घेरे में ?
Uncategorized13/09/2026सरकंडा पुलिस का बड़ा एक्शन: अवैध शराब पिलाने वालों समेत 7 बदमाशों पर कार्रवाई
