ज़ोन सबसे कमाऊँ ज़ोन फिर भी सुविधाओं से वंचित क्यों – शैलेष पांडेय… नगर विधायक शैलेश पाण्डेय ने रेलवे बोर्ड के चेयरमेन श्री त्रिपाठी से की महत्वपूर्ण मुलाक़ात…
रेलवे बोर्ड अध्यक्ष ने दी सहमति और कहा बिलासपुर ज़ोन का करेंगे कायाकल्प और पुनर्विकास… 16 जुलाई से यात्री ट्रेनों की होगी बहाली, अब नही बंद करेंगे ट्रेनें- त्रिपाठी…
चौथी लाइन सहित माल परिवहन के लिए अलग लाइन की विधायक ने रखी मांग…
बिलासपुर, जुलाई, 11/ 2022
ट्रेनों के रद्द होने से यात्रियों में मचे हाहाकार के बीच बिलासपुर पहुंचे रेलवे बोर्ड के चेयरमैन विनय कुमार त्रिपाठी से नगर विधायक शैलेष पांडेय ने मुलाकात कर विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की है। विधायक शैलेष पांडेय ने कहा कि ट्रेनों का परिचालन लगातार रद्द किए जाने से आम यात्री हलाकान है। बिलासपुर जोन रेलवे का कमाऊ जोन है लेकिन फिर भी यहां के यात्री सुविधाओं से वंचित है।

नगर विधायक शैलेष पांडेय ने रेलवे बोर्ड अध्यक्ष विनय कुमार त्रिपाठी से बिलासपुर रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास एवं आधुनिकीकरण करने की मांग रखी जिस पर रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष ने तत्काल सहमति जताई है। स्टेशन का पुनर्विकास होने पर यात्री सुविधाओं में विस्तार, रेलवे स्टेशन उन्नयन, क्षेत्र से लगे बाजार, फूड जोन सहित अन्य सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी।
ट्रेनों के रद्द होने के कारण यात्रियों को हो रही परेशानियों के संदर्भ में नगर विधायक शैलेष पांडेय ने रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष को समस्याओं से अवगत कराया जिस पर रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष ने जानकारी देते हुए बताया कि 16 जुलाई से यात्री ट्रेनों की बहाली की जाएगी एवं भविष्य में यात्री ट्रेनों का परिचालन रद्द नहीं करने का प्रयास किया जाएगा। इस दौरान रेलवे महाप्रबंधक आलोक कुमार, एल्डरमैन शैलेंद्र जयसवाल, अखिलेश गुप्ता बंटी उपस्थित रहे।
Author Profile
Latest entries
प्रशासन02/11/2026छत्तीसगढ़ में पटवारियों पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 50 से अधिक निलंबित… 5 हजार पटवारियों को शो-कॉज नोटिस, संघ के प्रदेश अध्यक्ष भागवत कश्यप पर भी गिरी गाज
बिलासपुर01/11/2026आस्था के महापर्व छठ की तैयारी आरम्भ, तोरवा छठ घाट पर छठ घाट समिति पूजा कार्यालय का विधिवत शुभारंभ.. 26 वर्षों से अरपा तट पर लोक आस्था का संगम बन रहा छठ महापर्व, 13 नवंबर को नहाय-खाय से शुरू होंगे अनुष्ठान..
राजनीति01/11/2026कांग्रेस ने ‘वोट बचाओ देश बचाओ’ महाधरना कर मांगा ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा..
अपराध01/11/2026राजकिशोर नगर में आधी रात हंगामा, जन्मदिन के जश्न में मचा बवाल, अभय बरुआ और साथियों पर न्यायाधीश व परिजनों से मारपीट का आरोप, दोनों पक्षों ने कराई FIR..
