लापता छात्रा की लाश दफन मिली खेत में, हत्या का मामला दर्ज ,,
दो दिनों से खोज रही थी पुलिस ,,
खेत की खुदाई में पुलिस को मिली लाश ,,
जशपुर/बगीचा // बगीचा थाना अंतर्गत दो दिनों से लापता छात्रा का शव सोमवार रात को खेत में मिला। आशंका जताई जा रही है कि छात्रा की हत्या के बाद शव को वहां दफनाया गया।सूचना मिलने पर पहुंचे ग्रामीणों और पुलिस की मौजूदगी में शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जानकारी के मुताबिक, बगीचा क्षेत्र के कुटमा गांव निवासी कलेमेंट के बेटे राजन और रवि सोमवार दोपहर मक्के के खेत में गए थे। वहां उन्होंने खेत के बीच में खुदी हुई जगह देखी तो कारण जानने के लिए पहुंच गए। वहां देखा तो संदेह हुआ कि गड्ढा खोदकर कुछ दबाया गया है। उसके ऊपर मक्के के कटे हुए पौधे डाले गए थे।
इस पर दोनों घर लौट आए और पिता को जानकारी दी। शाम को गांव के लोग खेत पर पहुंचे। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। ग्रामीणों की मदद से देर शाम खुदाई की गई तो उसमें से एक किशोरी का शव निकला। उसकी पहचान गांव की ही रेशमी भगत पुत्री नईहर साय के रूप में हुई। यहां बता दे कि रेशमी कुटमा गांव की रहने वाली थी और कक्षा 10वीं की छात्रा थी। वह 16 अगस्त की दोपहर से घर से लापता थी। परिजन उसे तलाश कर रहे थे, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल रहा था। इसके 24 घंटे बाद खेत में उसका दबा हुए शव का पता चला। हत्या स्पष्ट नहीं है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर08/06/2026पाटलिपुत्र संस्कृति विकास मंच की कमान फिर संभालेंगे प्रवीण झा, सर्वसम्मति से चुने गए अध्यक्ष, सचिव पद पर पुनः सुशोभित हुए सुधीर झा…
बिलासपुर07/06/2026पंडरी में जेम्स एंड ज्वेलरी पार्क की स्वीकृति से सराफा कारोबार को नई दिशा,, संघ ने लखनलाल देवांगन का जताया आभार,, महा सम्मेलन में शामिल होंगे सांसद राजेश वर्मा (सोनी)…
बिलासपुर06/06/2026बेलतरा विधानसभा में विकास का नया कीर्तिमान, 7 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का भूमिपूजन… जन आकांक्षाओं को मिला आकार, बेलतरा में विकास कार्यों की नई शुरुआत…
बिलासपुर06/06/2026बिलासपुर अब बनेगा “तीसरी आँख” की निगरानी वाला हाई-सिक्योरिटी शहर जनभागीदारी से लगेंगे 1000 सीसीटीवी कैमरे, अपराध नियंत्रण में मिलेगी बड़ी मजबूती
