विधायक जी जरा सुनिए… पीछे देखा तो— एक जूते बनाने वाला हमारा मोची भाई कहता है कि…
बिलासपुर, जून, 04/2022
शनिवार को स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल में आयोजित साइकिल वितरण कार्यक्रम उपरांत स्कूल परिसर से बाहर लौट रहा था, कि स्कूल के सामने स्थित मोची की दुकान से आवाज आती है, विधायक जी जरा सुनिए, और फिर मैं वहां पहुंचा तो वहां एक व्यक्ति (जूते बनाने वाला) बैठा हुआ है और मैं उसकी बात सुनने उसके साथ बाजू में बैठ गया। वह कहता है कि आप मेरी बेटी साक्षी अहिरवार का एडमिशन स्वामी आत्मानंद स्कूल में करवा दीजिए, यह बात सुनकर मेरा दिल प्रफुल्लित हो जाता है और आँखों में आंसू भी आ जाता है।ऐसा लगता है कि यह एक योजना ही नहीं बल्कि शिक्षा की क्रांति है जो अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रही है। मैंने उसे आश्वस्त किया कि उसके बच्चे का एडमिशन आगे जरुर होगा।
यह स्कूल गरीब तबके, जरूरतमंद बच्चों के लिए ही खोला गया है और उनका एडमिशन अवश्य होगा, प्रदेश भर के एसे परिवारों के लिए ही सरकारी इंग्लिश मीडीयम स्कूल खोले गए हैं मै माननीय मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री के प्रति आभार व्यक्त करता हूँ और साथ में माँग करता हूँ की एसे गरीब लोगों के बच्चों के लिए पूरे प्रदेश में और स्कूल खोले।
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर14/09/202611 वर्षों से पेण्ड्रा में दिया जा रहा स्वच्छता का संदेश, 13 सितंबर से फिर शुरू हुआ महाअभियान मुक्तिधाम, खेल मैदान, तालाब सहित शहर के 6 प्रमुख स्थानों की कराते हैं सफाई हर्ष छाबरिया की पहल बनी जनअभियान की पहचान, शहरवासी स्नेह से कहते हैं ‘स्वच्छता दूत’
राजनीति13/09/2026मोदी के 25 वर्ष के जनसेवा कार्यकाल पर सेवा संकल्प अभियान… 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक देशभर में विभिन्न सेवा एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रम…
बिलासपुर13/09/2026विधायक के जन्मदिन में सड़क बनी जश्न का मंच, जनता घंटों जाम में हलाकान; यातायात प्रशासन सवालों के घेरे में ?
Uncategorized13/09/2026सरकंडा पुलिस का बड़ा एक्शन: अवैध शराब पिलाने वालों समेत 7 बदमाशों पर कार्रवाई
