एनटीपीसी के राखड़ डैम से दर्जनों गांव प्रभावित… उड़ती राख से नारकीय जीवन जीने को मजबूर ग्रामीण महिलाओं ने घेरा कलेक्टोरेट…
बिलासपुर, जून, 03/2022
सीपत एनटीपीसी के राखड डेम से उड़ने वाली जहरीली राखड़ से आस पास के दर्जनों गांव के ग्रामीण प्रभावित हो रहे है। उनका जन-जीवन अस्तव्यव हो गया है वे लोग नारकीय जीवन जीने को मजबूर हो गए है। तेज हवा चलने से कई किलोमीटर तक राखड़ उड़ती है जिससे ग्रामीणों के घरों और खेतो में राखड़ ही राखड़ नजर आती है राखड़ की वजह से खेती की उपजाऊ जमीन भी बंजर हो रही है। इसके समाधान के लिए 20 से अधिक गांव के ग्रामीणों ने कई बार शासन प्रशासन से शिकायत की है लेकिन आज तक इसका निराकारण नही हो सका है।
राखड़ से परेशान 20 गांव के ग्रामीण महिलाओं ने शुक्रवार को कलेक्टर कार्यालय का घेराव किया घंटो तक वहां नारेबाजी की गई। जहां उन्होने अपनी पीड़ा बताते हुए एनटीपीसी के खिलाफ घंटो जमकर नारेबाजी की। साथ ही जिला प्रशासन को हफ्ते भर का अल्टीमेटम देते हुए कहा की जल्द ही राखङ डेम बंद नहीं किया गया तो महिलाएं कलेक्ट्रेट के सामने ही आत्मदाह कर लेंगी।
कलेक्टर कार्यालय के मंथन कक्ष में मंत्री टीएस सिंहदेव आज विभागीय समीक्षा मीटिंग ले रहे थे। महिलाओं के द्वारा घेराव की सूचना मिलने पर वें बैठक छोड़ बाहर आए और ग्रामीण महिलाओं से मिलकर उनकी समस्या का जल्द समाधान करने की बात कही।
तीन राखड़ डैम जिनसे उड़ती है जहरीली राख…
एनटीपीसी सीपत के आश्रित ग्राम रॉक, रलिया, और सुखरी पाली के लगभग दो सौ एकड़ में तीन राखड़ डैम बनाया गया है। इन डैमो से उड़ने वाली राखड़ से रॉक, रलिया, हरदादिह, भिलाई, गतौरा, सुखरीपाली, कौड़िया, देवरी,एरमशाही, मुड़पार, सहित दर्जनों गांव के लोगो का नारकीय जीवन जी रहे है। थोड़ी सी तेज हवा मे ही राखड़ उड़ने लगती है जिसका धुंध की वजह से कुछ दूरी पर से देखना मुश्किल हो जाता है।
मस्तूरी तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन…
गुरुवार को भी ग्रामीणों ने मस्तूरी तहसीलदार अतुल वैष्णव को ज्ञापन सौंपकर कार्यवाही की मांग की है। गांव वालों ने अल्टीमेटम देते हुए कहा है कि अगर जल्द से जल्द से समस्या का समाधान नही किया गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized29/07/2026जलती गैसीफायर भट्ठी में कूदा आजीवन कारावास का कैदी, मौके पर मौत.. बिलासपुर केंद्रीय जेल में मचा हड़कंप, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल; कलेक्टर-एसएसपी पहुंचे, एफएसएल जांच में जुटी….
Uncategorized29/07/2026जलती गैसीफायर भट्ठी में कूदा आजीवन कारावास का कैदी, मौके पर मौत.. बिलासपुर केंद्रीय जेल में मचा हड़कंप, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल; कलेक्टर-एसएसपी पहुंचे, एफएसएल जांच में जुटी….
बिलासपुर29/07/2026संत रविदास की 650वीं जयंती पर भाजपा का राष्ट्रव्यापी समरसता अभियान शुरू… 29 जुलाई 2026 से 20 फरवरी 2027 तक देशभर में होंगे विविध कार्यक्रम, दीप महोत्सव से होगा शुभारंभ…
धर्म-कला -संस्कृति27/07/2026अयोध्या की वेदना पर बिलासपुर की श्रद्धा का महासैलाब,, विजय केशरवानी की अगुवाई में हुआ ऐतिहासिक तीन दिवसीय “श्रीराम श्रद्धा यात्रा” का भव्य समापन,, वर्षों देवी मंदिर में महाआरती,, विशाल भंडारा एवं महाप्रसाद में उमड़े हजारों श्रद्धालु…
