बिलासपर // आम जनता की समस्याओं के निराकरण के लिये अधिकारी संवेदनशील होकर कार्य करें। अधिकारियों की बातचीत और उनके कार्यों में संवेदनशीलता दिखनी चाहिये। कलेक्टर डॉ .संजय अलंग ने आज टीएल की बैठक में दिए निर्देश। कलेक्टर ने कहा कि प्रशासन को संवेदनशील बनाना सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी विभागों के अधिकारी अपने कार्यालयों में आम जनता से मिलने का दिन और समय बोर्ड में लिखकर प्रदर्शित करें और अपने अधीनस्थ अधिकारियों को भी इस संबंध में निर्देश दे।बुजुर्ग, महिलायें और दिव्यांग जो कार्यालय में आते हैं, उनसे सबसे पहले मुलाकात करें। कार्यालय में अपने काम को लेकर आने वाले आम जनता के लिये सुविधाजनक माहौल उपलब्ध कराया जाये। सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के पते और दूरभाष नंबर रखना अनिवार्य है ।

कलेक्टर ने सभी कार्यालय प्रमुखों को निर्देशित किया कि वे अपने कार्यालय के कर्मचारियों के निवास के पते और उनके उपलब्ध फोन नंबर की जानकारी अनिवार्य रूप से रखें और कलेक्टर कार्यालय को भी उपलब्ध करायें। कार्यालय प्रमुख इसकी रेंडम जांच भी करें और जो कर्मचारी दिये गये पते पर निवास नहीं कर रहे हैं, उनके विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही करें। कलेक्टर ने इसी हफ्ते यह कार्यवाही सुनिश्चित करने कहा। फसल कटाई और गौठानों की व्यवस्था बनाने के लिये मैदानी क्षेत्रों में कार्यरत ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी, ग्राम सचिव और पटवारियों को अपने मुख्यालय में अनिवार्य रूप से रहने का निर्देश देने संबंधित अधिकारियों से कहा गया।
जर्जर सड़को की मरम्मत और गड्ढों को भरे तत्काल
कलेक्टर ने निर्देश दिया कि सभी जर्जर सड़कों की मरम्मत पीडब्ल्यूडी और नगर निगम द्वारा तत्काल कराया जाये। नगर निगम क्षेत्र में और कोटा व तखतपुर के जिन सड़कों का निर्माण पीडब्ल्यूडी व राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग द्वारा किया गया है। उन सभी सड़कों को मरम्मत कराने और सड़कों के गड्ढे भरने का निर्देश दिया गया। अमृत मिशन योजना के तहत खोदे गये सड़कों में जहां बीटी नहीं किया गया है। वहां तत्काल बीटी करने के भी निर्देश दिये है। इस कार्य को गंभीरता से करने कहा गया।
Author Profile
Latest entries
राजनीति31/10/2026बिलासपुर में भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा, हजारों कार्यकर्ता हुए शामिल.. केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार खटीक के नेतृत्व में गांधी चौक से नेहरू चौक तक निकली रैली, कांग्रेस और राहुल गांधी के खिलाफ की नारेबाजी
बिलासपुर30/10/2026बड़ी खबर : संजू त्रिपाठी हत्याकांड में बड़ा फैसला, कपिल त्रिपाठी समेत सभी 22 आरोपी बरी
प्रशासन29/10/2026पहले खजुरी नवागांव, अब बिनौरी, आखिर कब रुकेगा अवैध उत्खनन ? दो ट्रक और जेसीबी छोड़कर मौके से भागे लोग, सरपंच पति और सचिव की मिलीभगत का आरोप, कलेक्टर से कार्रवाई की मांग..
प्रशासन29/10/2026पटवारी निलंबित.. रिश्वत मांगने का वायरल वीडियो पर एक्शन का रिएक्शन.. कलेक्टर ने की कार्रवाई.. सात दिनों में आरोप पत्र प्रस्तुत करने के निर्देश..
