बिलासपुर // शहर का सरकंडा क्षेत्र अपराधों का गढ़ बनता जा रहा है सरकंडा इलाके में लगातार चोरों का आतंक जारी है, लॉकडाउन में भी चोर सक्रिय है चोरों के द्वारा यहां की कालोनियों में चोरी की वारदात को लगातार अंजाम दिया जा रहा है अब चोरों के हौसले इतने बुलंद हो गए है कि कालोनियों के घरों में दीवाल फांदकर चोरी की घटना को अंजाम दे रहे हैं। इन चोरों को पुलिस का भी डर नही है ।
जानकारी हो कि बिलासपुर नगर निगम क्षेत्र में और लगभग सभी कॉलोनियों में अमृत मिशन योजना के तहत पाइप लाइन बिछाने का काम किया जा रहा है साथ ही योजना के तहत घरों में मीटर भी लगाए गए है। मगर इन मीटरों पर चोरों की बुरी नजर पड़ गयी है और चोर इन मीटरों की चोरी कर रहे है क्योंकि मीटर में पीतल लगा है और यह बाजार में आसानी से 100 से 200 में बिक जाता है इसलिए इन पीतल के मीटरों पर चोरों की नजरे इनायत है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सरकंडा इलाके में सबसे ज्यादा कबाड़ी सक्रिय हैं और गली गली में कबाड़ी यह पीतल के मीटर और लोहे के सामान खरीद रहे हैं पैसों की चाह और नशे की आदत को पूरा करने के लिए नशेड़ी अब इस तरह की चोरी की वारदात को लगातार अंजाम दे रहे है। सरकंडा इलाके की हर कॉलोनी में चोरी हो रही है इन चोरियों की शिकायत पुलिस थाने में भी की गई है शिकायत होने और सीसीटीवी फुटेज होने के बाद भी अब तक चोर पुलिस की पकड़ से कोसो दूर है। इसके अलावा सूत्रों की मानें तो सरकंडा क्षेत्र के नूतन चौक, सीपत चौक, और अन्य इलाकों में बड़े पैमाने पर सट्टापट्टी लिखी जाती है पर अब तक इन पर कोई कार्यवाही नही हुई है।
Author Profile
Latest entries
प्रशासन25/05/2026कोयला डिपो में गड़बड़ी पर सख्ती, अवैध गतिविधियों पर होगी कड़ी कार्रवाई… कलेक्टर – एसपी ने ली कोल डिपो संचालकों की बैठक…
बिलासपुर25/05/2026अवैध उत्खनन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई विशेष अभियान में 23 वाहन जब्त, 2 जेसीबी, 8 हाइवा और 13 ट्रैक्टर-ट्रॉली पर कार्रवाई…
Uncategorized25/05/2026भीषण गर्मी में बिजली गुल… सड़क पर उतरी कांग्रेस, CSPDCL कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन… गेट फांद बाउंड्री पर चढ़े कार्यकर्ता… तेज धूप में धरना देकर गरजे नेता…
अपराध25/05/2026सुपारी कांड का आरोपी फिर चढ़ा पुलिस के हत्थे: जमानत पर बाहर आते ही जुआ फड़ में पकड़ा गया राजू सोनकर सहित 6 गिरफ्तार,, नगदी ताश गड्डी जब्त…
