साक्षात्कार चयन और पदोन्नति समिति में अब महिला सदस्य अनिवार्य ,,
राज्य शासन ने जारी किया आदेश …
रायपुर, 27 अगस्त // छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा समस्त विभागों के अधीन गठित साक्षात्कार, चयन, पदोन्नति एवं छानबीन समिति में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग का पृथक-पृथक प्रतिनिधित्व अनिवार्य किया गया है। इन समितियों में महिलाओं के प्रतिनिधित्व के लिए अब एक महिला सदस्य को रखा जाना अनिवार्य कर दिया गया है।
गत दिवस मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में मंत्रीमंडल की बैठक में यह निर्णय लिया गया था, जिसके परिपालन में सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा आदेश जारी कर दिया गया है। जारी आदेश अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ राजस्व मंडल बिलासपुर सहित शासन के समस्त विभाग, सभी विभागाध्यक्ष, सभी संभागायुक्त, सभी कलेक्टरों और जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को प्रेषित कर आवश्यक कार्यवाही करने को कहा गया है।
Author Profile
Latest entries
अपराध21/09/2026जुआ फड़ में पुलिस की रेड, 4 लाख से ज्यादा रकम जप्त, 9 जुआरी गिरफ्तार…
बिलासपुर21/09/2026बिदर त्योहार के दौरान भड़की हिंसा, दो पक्षों में लाठी-डंडों से मारपीट; एक युवक की मौत, पिता-बड़ा भाई गंभीर
बिलासपुर21/09/2026हैवंस पार्क में देर रात युवती का हाई वोल्टेज ड्रामा नशे की हालत में महिला स्टाफ से विवाद, चिल्लाने और मारपीट की कोशिश का वीडियो वायरल; बार संचालन और निगरानी व्यवस्था पर उठे सवाल
बिलासपुर20/09/2026बर्थडे सेलिब्रेशन में जनसुविधा का ध्यान, अमर अग्रवाल ने की सहयोग की अपील, उचित स्थान पर ही बैनर-पोस्टर लगाने की अपील, निवास के सामने नहीं लगेगा कोई होर्डिंग…
