कोयला खनन के लिए अडानी को दी गई सुरकृति वापस लें सरकार : किसान सभा

फाइल फोटो
छत्तीसगढ़ // सरगुजा जिले प्रशासन की जांच में परसा ईस्ट केते बासन कोल ब्लॉक में अडानी द्वारा ग्रामीणों की जमीन अवैध तरीके से हड़पने का मामले को सही पाए जाने पर छत्तीसगढ़ किसान सभा ने अडानी के खिलाफ एफआईआर दायर करने और कोल खनन के लिए उसको दी गई स्वीकृति वापस लेने की मांग की है।
आज यहां जारी एक बयान में छग किसान सभा के अध्यक्ष संजय पराते और महासचिव ऋषि गुप्ता ने कहा कि नोटरी के शपथ पत्र पर किसानों की जमीन खरीदना अवैध है। लेकिन अडानी इंटरप्राइजेज जैसी कॉर्पोरेट कंपनियों को न तो इस देश के कानूनों की परवाह है और न ही लोगों के अधिकारों व आजीविका की चिंता। सबको मालूम है कि इस क्षेत्र की ग्राम सभाओं के विरोध के बावजूद प्रशासन से मिलीभगत करके और ग्राम सभाओं के फर्जी प्रस्ताव बनाकर यहां पर्यावरण स्वीकृति हासिल की गई है।
किसान सभा नेताओं ने मांग की है कि यह फर्जीवाड़ा सामने आने के बाद इन गांवों के सामुदायिक अधिकारों को बहाल किया जाना चाहिए, जिसे तत्कालीन भाजपा सरकार ने वर्ष 2016 में खारिज कर दिया था। सरगुजा में व्यक्तिगत वनाधिकार पत्रकों को भी सरपंचों की मदद से प्रशासन के अधिकारियों द्वारा छीने जाने के कई प्रकरण मौजूद है। ऐसे सभी पीड़ित आदिवासियों के वनाधिकार पत्रक भी लौटाए जाने चाहिए।
किसान सभा ने मांग की है कि वनाधिकार और आदिवासी कानूनों के उल्लंघन के मामले में अडानी से साठगांठ किये हुए प्रशासनिक अधिकारियों के खिलाफ भी कार्यवाही की जानी चाहिए। यह भी पता लगाया जाना चाहिए कि अडानी और अन्य कॉर्पोरेट कंपनियों ने प्रदेश में और जगहों पर भी तो ऐसा फर्जीवाड़ा नहीं किया है?
Author Profile
Latest entries
अपराध22/04/2026आधी रात छापा: शहर में चल रही कच्ची शराब की फैक्ट्री पर आबकारी का बड़ा वार, 3 तस्कर गिरफ्तार
बिलासपुर20/04/2026सीमांकन पर तत्काल प्रभाव से रोक की मांग,, फर्जीवाड़े से सरकारी जमीन कब्जाने का आरोप,, करोड़ों का लेनदेन,, ED-IT से शिकायत.. जांच में होंगे खुलासे…
बिलासपुर20/04/2026वेदांता पावर प्लांट हादसे की जांच,, 29 अप्रैल को दे सकते हैं साक्ष्य,, संभागायुक्त कार्यालय ने जारी की सूचना…
राजनीति20/04/2026महिला आरक्षण पर सियासी वार,, कांग्रेस बोली भाजपा फैला रही है झूठ का जाल,, परिसीमन बिल पर कांग्रेस ने भाजपा की मंशा पर उठाए सवाल…
