बिलासपुर जिले में ये कैसा लॉकडाउन है , जहाँ शहर समेत पूरे जिले में सारी दुकानें और व्यावसायिक गतिविधियां बंद है पर भट्टी खुली खोल कर रखी गयी है ।
शनिवार की सुबह से शहर की शराब दुकानों से शराब बेची जा रही है ।
बिलासपुर (शशि कोन्हेर) // आज शनिवार और कल रविवार को स्थानीय जिला और पुलिस प्रशासन ने बिलासपुर जिले में 2 दिन का संपूर्ण लॉकडाउन घोषित किया है। जिला और पुलिस प्रशासन की घोषणा के अनुसार इस लॉकडाउन के दौरान सब्जी बाजार डेयरी, को सुबह केवल 12 बजे तक की अनुमति दी गई। जबकि सारी दुकाने बाजार और तमाम तरह की व्यवसायिक गतिविधियों पर शनिवार और रविवार को 2 दिनों के लिए पूर्णत: रोक लगा दी गई है। लेकिन आश्चर्य और शर्म की बात यह है कि इस लाक डाउन में शराब की दुकानों को आश्चर्यजनक रूप से खुला रखा गया है।
” चांटीडीह की शराब दुकान शनिवार को लॉक डाउन के बावजूद खुली रही और सुबह से ही लोग शराब खरीदते रहे ”

जहां सुबह से बिलासपुर की देसी विदेशी सभी अंग्रेजी शराब दुकानों से बकायदा शराब बिक रही है।। शराब दुकानें लॉकडाउन के बावजूद खुली रहने को लोग बेहद शर्मनाक बता रहे थे। और उनका कहना था कि वैसे भी बिलासपुर में लॉकडाउन सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क लगाने के नियमों की सरेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। ऐसे में एक तो कल शुक्रवार की रात तक और आज सुबह तक लाक डाउन को लेकर भ्रम की स्थिति बनी रही। और आज सुबह से 2 दिनों के लिए बिलासपुर शहर सहित जिले में कप्लीट लॉक डाउन बताया गया। मगर बिलासपुर शहर सहित जिलेभर की सभी शराब दुकानों को लाकडाउन से मुक्त रखा गया है। अब प्रशासन ने लाकडाउन में भी शराब की दुकानें खुली रखने और शराब की बिक्री जारी रखने का निर्णय शराब प्रेमियों की तड़प को देखते हुए किया है..? या फिर सरकारी खजाने में शराब से हो रही आवक को जारी रखने की मजबूरी में किया गया है..यह सरकार जाने…! बात चाहे जो हो मगर आज सुबह से लॉकडाउन के बावजूद बिलासपुर में शराब दुकानों के खुले होने और शराब बिक्री को लॉक डाउन से छूट मिलने को लेकर लोग खूब चटखारे ले लेकर जमकर चर्चा करते रहे।
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर20/06/2026नीट पेपर लीक पर कांग्रेस का केंद्र पर हमला, छात्रों के एजुकेशन लोन माफ करने,, निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग…
प्रशासन20/06/2026अमाली में कोल वाशरी के खिलाफ जनसुनवाई में ग्रामीणों का उग्र विरोध,, बाहरी तत्वों पर गुंडागर्दी का आरोप,, ग्राम पंचायत की सहमति और अधिकारों की अनदेखी…
राजनीति18/06/2026बिजली बिल बना सियासी मुद्दा,, कांग्रेस बोली- जनता को लूट रही है भाजपा सरकार” पांचवीं बार बढ़े बिजली दाम, स्मार्ट मीटर और महंगे बिलों से जनता परेशान…
बिलासपुर18/06/2026‘भर्ती नहीं तो भविष्य अंधकारमय’,, गृह विज्ञान को भर्ती सूची में शामिल करने छात्राओं ने डिप्टी सीएम से लगाई गुहार… महिला शिक्षा से जुड़े विषय की उपेक्षा पर छात्राओं में नाराजगी…
