चौथी कक्षा की बच्ची के साथ हैवानियत , बेरहमी से हत्या ,,
आंखें फोड़ दी…रेप की भी आशंका ,,
पलवल // हरियाणा में एक 10 साल की बच्ची की बेरहमी से हत्या का मामला सामने आया है। बच्ची सोमवार से ही लापता थी और वह बोल भी नहीं पाती थी। मंगलवार देर रात उसका शव खेत में मिला। हत्यारों ने उसकी आंखें तक फोड़ दी थी। घटना पलवल जिले के होडल क्षेत्र की है। पुलिस को शक है कि बच्ची के साथ रेप हुआ है। पलवल के डीएसपी बलबीर ने बताया कि शव देखने से लग रहा है कि रेप के बाद बच्ची की बेरहमी से हत्या की गई है। फिलहाल, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मामले की पुष्टि होगी। उधर, बच्ची के परिजनों ने पुलिस पर एफआईआर न दर्ज करने का आरोप लगाया है। नाराज ग्रामीणों ने थाने का घेराव भी किया। हालांकि शव मिलने के बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। परिजनों ने बताया कि वह चौथी कक्षा में पढ़ती थी। सोमवार दोपहर वह अचानक घर से लापता हो गई। इसके बाद उसकी मां उसे ढूंढने निकल गई। बच्ची की मां भी बोल नहीं पाती हैं। जब परिवार वालों ने पूछा तो उसने इशारों में बताया कि बेटी गायब हो गई है।
इसके बाद बच्ची के परिजनों ने भी बच्ची की तलाश शुरू कर दी। इसके बाद वे में शिकायत देने गए। उनका आरोप है कि वहां एक सिपाही मौजूद था, लेकिन उसने मामला दर्ज नहीं किया और उनके साथ गाली-गलौज भी की। इसके बाद वे वापस आ गए।
मंगलवार को फिर से परिजन बच्ची की तलाश में निकले। तभी गांव की एक महिला को खेत बच्ची का शव पड़ा दिखाई दिया। इसके बाद महिला ने बस्ती में जानकारी दी। बच्ची के परिजन भी मौके पर पहुंचे। पुलिस के रवैये से गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने मंगलवार रात होडल थाने का घेराव किया और पुलिसकर्मियों के साथ उनकी जमकर झड़प हुई। उनकी मांग है कि हत्यारों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए। इसके अलावा उन्होंने उस पुलिसकर्मी पर भी कार्रवाई की कार्रवाई की मांग की, जिसने एफआईआर दर्ज नहीं की थी।
Author Profile
Latest entries
धर्म-कला -संस्कृति27/07/2026अयोध्या की वेदना पर बिलासपुर की श्रद्धा का महासैलाब,, विजय केशरवानी की अगुवाई में हुआ ऐतिहासिक तीन दिवसीय “श्रीराम श्रद्धा यात्रा” का भव्य समापन,, वर्षों देवी मंदिर में महाआरती,, विशाल भंडारा एवं महाप्रसाद में उमड़े हजारों श्रद्धालु…
प्रशासन27/07/2026सर्पदंश मुआवजा फर्जीवाड़ा: समाजसेवी ने की तहसीलदार-एसडीएम को भी आरोपी बनाने की मांग… इधर लिपिकों की गिरफ्तारी से नाराज राजस्व लिपिक संघ ने खोला मोर्चा,,, अनिश्चितकालीन हड़ताल की दी चेतावनी…
धर्म-कला -संस्कृति27/07/2026अयोध्या श्रीराम मंदिर में हुई चोरी की वेदना बनी जनआस्था का महासैलाब.. शहर से गाँव तक गूँजा ‘जय श्रीराम’… हजारों श्रद्धालु हाथों में श्रद्धा के नारियल लेकर अपने भांचा श्रीराम के सम्मान में उमड़े,, बिलासपुर की सड़कों पर दिखी अद्भुत भक्ति और समर्पण…
राजनीति25/07/2026NEET विवाद पर धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा,, प्रह्लाद जोशी बने नए केंद्रीय शिक्षा मंत्री..
