लुधियाना पुलिस ने सुलझाई अंधे कत्ल की गुत्थी ,
अवैध संबंधों के शक में हुई फैक्ट्री वर्कर की हत्या।

लुधियाना- पुलिस कमिश्नर राकेश अग्रवाल ने प्रेस वार्ता में बताया कि 23 सितंबर को पुलिस को बिंदु प्रसाद के बेटे दुर्गेश राय ने शिकायत दी थी कि यमका रबड़ फैक्ट्री में काम करने वाले उसके पिता का फैक्ट्री में किसी अज्ञात व्यक्ति ने सिर में पत्थर मारकर कत्ल कर दिया है। इस अंधे कत्ल की गुत्थी को सुलझाते हुए ताजपुर रोड स्थित फैक्ट्री में हुए बिंदु प्रसाद के कत्ल मामले में उसके ही एक रिश्तेदार अमैंरिका राजबर को काबू किया है। आरोपी को मृतक पर उसकी पत्नी से अवैध संबंध रखने का शक था, जो उसकी पत्नी के साथ छेड़छाड़ भी किया करता था। जांच के दौरान सामने आया कि अमैरिका राजबर की पत्नी के साथ मृतक बिंदु प्रसाद छेड़छाड़ करता था और दोनों के अवैध संबंध होने का शक था। जिस कारण बिंदु प्रसाद के सिर में पत्थर मारकर उसका कत्ल कर दिया। पुलिस ने धारा 302, 34 आईपीसी के तहत मुकदमा न. 174 दर्ज कर आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। ( साभार channal 88 news )
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर11/05/2026सोने पर संयम की मोदी अपील,, तिजोरी में बंद सोना नहीं बढ़ाता देश,, सराफा एसोसिएशन ने बताया आर्थिक सुधार का बड़ा मंत्र…
Uncategorized11/05/2026ढाबे के बाहर अवैध वसूली करने वाला युवक गिरफ्तार, वाहन चालक से मारपीट कर शिशा तोड़ने की दी धमकी…
अपराध09/05/2026डिजिटल अरेस्ट का खौफ दिखाकर 1 करोड़ से ज्यादा की ठगी,, राजस्थान से दबोचे गए साइबर गिरोह के दो सदस्य…
Uncategorized08/05/2026नहर किनारे दिखा भालू, पचपेड़ी में दहशत,, पहली बार रिहायशी इलाके तक पहुंचा जंगली भालू, वन विभाग अलर्ट..
