कांग्रेस नेत्री सुष्मिता देव ने कांग्रेस पार्टी का छोड़ा दामन… दिया इस्तीफा… महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद पर थी आसीन…
अगस्त, 16/ 2021, बिलासपुर
नई दिल्ली एक बड़ी खबर कांग्रेस खेमे से आ रही है। महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष और कद्दावर नेता सुष्मिता देव ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। इससे पहले जब उन्होंने अपना ट्विटर प्रोफाइल बदला तो तभी कयासबाजी शुरू हो गई थी। उन्होंने अपने ट्विटर और फेसबुक प्रोफाइल पर अपने पद के पहले पूर्व लगा दिया था। बाद में सुष्मिता देव द्वारा दिया गया इस्तीफा पत्र सामने आ गया। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को भेजे अपने पत्र में तीन दशक लंबे अपने कांग्रेस करियर की बात की और कहा कि वह सभी नेताओं, पार्टी कार्यकर्ताओं को धन्यवाद देती हैं।
हाल ही में हुआ था अकाउंट लॉक….
बॉयो बदलने को लेकर सुष्मिता देव की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिल सकी है। आपको बता दें कि हाल ही में कांग्रेस के जिन नेताओं के ट्विटर हैंडल लॉक होने का दावा किया गया था उनमें सुष्मिता देव का नाम भी शामिल था। कांग्रेस ने इन अकाउंट्स ‘लॉक’ होने पर हमला बोला था। पार्टी के सोशल मीडिया प्रमुख ने इसे ‘सरकार के दबाव में की गई कार्रवाई’ बताया था।
Author Profile
Latest entries
प्रशासन29/08/2026बिलासपुर सिटी कोतवाली क्षेत्र में धारा 144 लागू,, बिना अनुमति सभा-जुलूस पर रोक.. उल्लंघन पर होगी कड़ी कार्रवाई..
Uncategorized28/08/2026खपरगंज में दो पक्ष भिड़े,, जमकर पथराव से मचा हड़कंप मारपीट के बाद बढ़ा विवाद,, नारेबाजी से तनाव,, एसएसपी-कलेक्टर समेत आला अधिकारी मौके पर,, भारी पुलिस बल तैनात…
बिलासपुर28/08/2026हादसा : दिल्ली से बिलासपुर पहुंची फ्लाइट का टायर फटा,, पायलट ने संभाली स्थिति,, प्रयागराज उड़ान रद्द…
Uncategorized28/08/2026सड़क पर दबंगई का वीडियो वायरल,, युवक को लाठी-बेल्ट से पीटा,, बिलासपुर में बेखौफ बदमाश..
