बिलासपुर // छग के पूर्व कृषिमंत्री और रायपुर विधायक बृजमोहन अग्रवाल शनिवार को स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होने बिलासपुर पहुंचे इस दौरान वे शहर के एक निजी होटल में पत्रकारों से चर्चा करते हुए राज्य की कांग्रेस सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की भुपेश सरकार का आधा कार्यकाल हो गया है उनकी उल्टी गिनती शुरू हो गयी है। यह पहली सरकार है जो ढाई साल में ही जिससे जनता का विश्वास उठ गया है जिसने अपनी लोकप्रियता खो दी है। यह सरकार सिर्फ माफिया की सरकार बनकर रह गई है। रेत, जमीन, कोयला, शराब, ड्रग्स, ट्रांसफर से लेकर सरकार जंगल माफिया तक कि सरकार हो गयी है। सरकार के खजाने से ज्यादा प्रदेश में माफिया कमा रहे है। उन्होंने कहा कि छग सरकार से कोई भी वर्ग खुश नही है। किसान, बेरोजगार, अनुसूचित जाति, आदिवासी वर्ग, किसी का ख्याल नही रखा गया। सरकारी कर्मचारियों को भ्र्ष्टाचार के खिलाफ धरना देना पड़ रहा है। यह सरकार धोखाधड़ी, अराजकता, भ्रष्टाचार की सरकार है।
विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने आगे कहा कि सरकार ढाई साल में ही 40 हजार करोड़ का कर्ज ले चुकी है। जबकि भाजपा ने 15 साल के शासन में सिर्फ 30 हजार करोड़ का कर्ज लिया था। कोरोना काल के दौरान जब सरकार को दवाई की होम डिलेवरी करनी थी तब उनके द्वारा शराब की होम डिलेवरी की जा रही है। भूपेश सरकार का नारा ही बन गया है।घर घर शराब हर घर शराब प्रदेश में राजस्व का एकमात्र साधन शराब बिक्री रह गया है। इसमे भी 25 प्रतिशत नम्बर 1 की शराब और 75 प्रतिशत नम्बर 2 की शराब बिक रही है। प्रदेश में सरकारी खजाने में राजस्व कम जा रहा है और माफिया के जेब मे ज्यादा छत्तीसगढ़ में पुलिस प्रशासन के अधिकारियों की जिले में जाने के लिए बोली लगाई जाती है। छत्तीसगढ़ में भूपेश सरकार ने प्रदेश को अपराधगढ़ बना दिया है।

बृजमोहन अग्रवाल ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि इस सरकार में सबसे ज्यादा अनुसूचित जाति जनजाति के लोग परेशान हुए है। कांग्रेस गंगाजल लेकर कसम खाई थी कि किसानों का ऋण माफ होगा लेकिन सिर्फ शॉर्ट टर्म के ऋण को माफ किया है।लांग टर्म के ऋण के किसानों को किसी भी प्रकार से लाभ नहीं मिला है। 390 रुपये केंद्र सरकार ने किसानों के सपोर्ट रेट बढ़ाया है। राज्य सरकार किसानों को सिर्फ गुमराह करने का काम किया है। किसानों का 10 हजार रुपये इस वर्ष के पैसे में राज्य सरकार ने डाका डाला है।
उन्होंने आगे कहा कि केंद्र सरकार ने राज्य में 6.50 लाख घरो के लिए पैसा भेजा लेकिन राज्य सरकार ने 4 लाख 80 हजार घरो का पैसा वापस कर दिया। प्रदेश में 4.50 लाख परिवारों के पक्के मकान से वंचित करने का काम भूपेश बघेल सरकार ने किया है। प्रदेश में बढ़े पैमाने पर राशन घोटाला किया गया है। लोक सेवा आयोग नवजवानों की भर्ती के लिए बनाया गया है लेकिन राज्य सरकार ने लोक सेवा आयोग को अराजकता और भ्र्ष्टाचार का अड्डा बना दिया है।
टीकाकरण के काम मे भी राज्य सरकार ने घोर लापरवाही बरती राज्य सरकार की असफलता के बाद भला हो प्रधानमंत्री का जिन्होंने 18 से 44 वर्ष के उम्र के लोगो के टिकाकरण की जिम्मेदारी ली । बिलासपुर को लेकर कहा कि नगर निगम में 17 गांवो को जोड़ा गया है। जिसमे 1 नगर पालिका और 2 नगर पंचायत भी शामिल है लेकिन आज तक विकास कार्यों की एक ईंट भी नहीं रखी गयी। इतना ही नहीं कांग्रेस के दो गुटों में कब्जे को लेकर आपसी सिरफुटव्वल कर रहे है। बृजमोहन अग्रवाल ने बताया कि आगामी 15, 16, 17 जून को हर मंडल द्वारा हर 5 गांवों में जाकर सरकार की असफलता को बताई जाएगी।
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर30/10/2026बड़ी खबर : संजू त्रिपाठी हत्याकांड में बड़ा फैसला, कपिल त्रिपाठी समेत सभी 22 आरोपी बरी
प्रशासन29/10/2026पहले खजुरी नवागांव, अब बिनौरी, आखिर कब रुकेगा अवैध उत्खनन ? दो ट्रक और जेसीबी छोड़कर मौके से भागे लोग, सरपंच पति और सचिव की मिलीभगत का आरोप, कलेक्टर से कार्रवाई की मांग..
प्रशासन29/10/2026पटवारी निलंबित.. रिश्वत मांगने का वायरल वीडियो पर एक्शन का रिएक्शन.. कलेक्टर ने की कार्रवाई.. सात दिनों में आरोप पत्र प्रस्तुत करने के निर्देश..
बिलासपुर29/10/2026बाढ़ से उजड़े आशियाने, अब तक नहीं मिला मुआवजा! वार्ड-52 की महिलाओं ने तहसील कार्यालय पहुंचकर उठाई आवाज, तहसीलदार ने दिया जल्द मुआवजा दिलाने का भरोसा..
