दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में 3 की मौत ,, 12 साल के बच्चे सहित 4 गंभीर घायल ,,
घायलों को नगरी अस्पताल में कराया गया भर्ती ,, पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा ,,

धमतरी // छत्तीसगढ़ के धमतरी में गुरुवार शाम हुए सड़क हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि 4 लोग घायल हुए हैं। घायलों में 12 साल का एक बच्चा भी शामिल है। हादसा दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत के चलते हुआ है। पुलिस ने घायलों को नगरी के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
जानकारी के मुताबिक, हादसा बोरई थाना क्षेत्र के बहीगांव और आमागांव के बीच गुरुवार शाम करीब 4 बजे हुआ है। इलाका नक्सल प्रभावित है। एक बाइक पर चार और दूसरी पर तीन लोग सवार थे। बाइकों की भिड़ंत में आमागांव निवासी सुभाष (32), बोरई निवासी लक्ष्मण नेताम (50) और पुरुषोत्तम नेताम (25) की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे में आमगांव निवासी कांशीराम यादव (35) व घनश्याम मरकाम (25) और बोरई निवासी मंगल नेताम (12) व अजय नेताम (45) गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized21/06/2026विश्व योग दिवस पर दीपका मंडल में सामूहिक योग कार्यक्रम संपन्न
बिलासपुर20/06/2026नीट पेपर लीक पर कांग्रेस का केंद्र पर हमला, छात्रों के एजुकेशन लोन माफ करने,, निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग…
प्रशासन20/06/2026अमाली में कोल वाशरी के खिलाफ जनसुनवाई में ग्रामीणों का उग्र विरोध,, बाहरी तत्वों पर गुंडागर्दी का आरोप,, ग्राम पंचायत की सहमति और अधिकारों की अनदेखी…
राजनीति18/06/2026बिजली बिल बना सियासी मुद्दा,, कांग्रेस बोली- जनता को लूट रही है भाजपा सरकार” पांचवीं बार बढ़े बिजली दाम, स्मार्ट मीटर और महंगे बिलों से जनता परेशान…
