प्रेमी के साथ देख लिया था आपत्तिजनक हालत में पोल ना खुल जाए इसलिए छोटी बहन की कर दी हत्या ,,
कोरबा // शनिवार की सुबह कटघोरा के मल्दा गांव में नाबालिक (11 वर्ष) की निर्मम हत्या की गुत्थी को पुलिस ने महज कुछ घंटे में ही सुलझा लिया है. हालांकि कत्ल के इस पूरे वारदात को बड़ी बहन ने ही अंजाम दिया था। लेकिन साजिश में वह अकेली नही थी बल्कि उसका प्रेमी विनय कुमार जगत भी इस कत्ल के दौरान उसके साथ था।सहआरोपी विनय कुमार जगत को भी कल पुलिस ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर कटघोरा से हिरासत में ले लिया था. वह बिलासपुर जिले का रहने वाला है. वह कटघोरा के बंधन बैंक में आरओ के पद पर काम करता है. ऋण सम्बन्धी बैंकिंग कामकाज के लिए वह अक्सर मल्दा आया करता था। इसी बीच उसका नाबालिक हत्यारोपी से प्रेम सम्बन्ध स्थापित हो गया था. कटघोरा पुलिस ने कल ही हत्यारोपी बहन को हिरासत में ले लिया था. उसने पुलिस के सामने अपनी नाबालिक बहन की हत्या की बात कबूल की थी। लेकिन मनोवैज्ञानिक तरीके से हुई पूछताछ में उसने जो सच्चाई बयां की उसने पुलिस के भी होश उड़ा दिए।
आरोपी बहन ने बताया कि हत्या की इस वारदात में उसका प्रेमी विनय जगत भी उसके साथ शामिल था।माँ-बाप की गैरमौजूदगी में वह कत्ल की रात उससे मिलने मल्दा आया हुआ था।दोनो उसी कमरे में मिल रहे थे। जहां छोटी बहन भी सोई हुई थी।जब अचानक उसकी नींद खुली तो उसने बड़ी बहन और उसके प्रेमी को आपत्तिजनक हालत में देख लिया। छोटी बहन के सामने अपनी पोल खुलते देख दोनो बेहद डर गए। वह यह बात उसके मां-बाप को ना बता दे इस डर से उसने और उसके ब्वायफ्रेंड विनय जगत ने नाबालिक को हमेशा के लिए मौत की नींद दे दी।
कटघोरा पुलिस की पूछताछ में बताया कि पहले आरोपी प्रेमी विनय ने मृतिका के चेहरे को तकिए से जोरदार दबाए रखा। जब उसकी मौत हो गई तब बड़ी बहन ने टंगिये के पाशा (पिछले हिस्से) से उसके सिर पर संघातिक वार कर दिया। प्रेमी ने खुद को बचाने के लिए प्रेमिका को पुलिस के सामने कहानी गढ़ने को कहा और खुद वहां से फरार हो गया। सुबह जब लोगो का हुजूम उमड़ा और तफ्तीश के लिए पुलिस मल्दा पहुंची तो उसने यह कहानी उनके सामने सुना दी। हालांकि सभी को इस बात में सन्देह था कि महज मोबाइल के लिए इतनी बड़ी वारदात को वह अकेले अंजाम नही दे सकती. !
Author Profile
Latest entries
राजनीति18/06/2026बिजली बिल बना सियासी मुद्दा,, कांग्रेस बोली- जनता को लूट रही है भाजपा सरकार” पांचवीं बार बढ़े बिजली दाम, स्मार्ट मीटर और महंगे बिलों से जनता परेशान…
बिलासपुर18/06/2026‘भर्ती नहीं तो भविष्य अंधकारमय’,, गृह विज्ञान को भर्ती सूची में शामिल करने छात्राओं ने डिप्टी सीएम से लगाई गुहार… महिला शिक्षा से जुड़े विषय की उपेक्षा पर छात्राओं में नाराजगी…
छत्तीसगढ़18/06/202699 हार का रिकॉर्ड बनाने वाले राहुल क्या देंगे जीत का मंत्र ?… बिजली बिल से लेकर ऑपरेशन टाइगर तक, डिप्टी सीएम अरुण साव का कांग्रेस और उद्धव गुट पर तीखा हमला…
छत्तीसगढ़17/06/2026बहतराई खेल प्रशिक्षण केन्द्र में निर्माण और मरम्मत के कार्यों में देरी पर भड़के उप मुख्यमंत्री अरुण साव खिलाड़ियों को उत्कृष्ट सुविधाएं देने में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, कार्यों में तेजी लाकर 15 दिनों में मांगी प्रगति रिपोर्ट
