बेहतर सुरक्षा हेतु सबवे निर्माण निरंतर जारी है ,, छुलहा फाटक में सीमित ऊंचाई सबवे(अंडरब्रिज) निर्माण के पूर्व ढलित बॉक्सों को सफलतापूर्वक लांच किया गया ,,

बेहतर सुरक्षा हेतु सबवे निर्माण निरंतर जारी है ,,छुलहा फाटक में सीमित ऊंचाई सबवे (अंडरब्रिज) निर्माण के पूर्व ढलित बॉक्सों को सफलतापूर्वक लांच किया गया ,,बिलासपुर // कोविड-19 के संक्रमण की रोकथाम हेतु नियमित यात्री गाड़ियों के परिचालन रद्द होने के कारण मिले समय का सदुपयोग करते हुये रेलवे द्वारा सुरक्षा व संरक्षा से संबधित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर इतनी अधिक तेजी से पूरा किया जा रहा है। जो सामान्य दिनों में संभव नहीं था | सड़क उपयोगकर्तायों की बेहतर सुरक्षा एवं संरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में समपार फाटकों को बंद करने हेतु सीमित ऊंचाई वाले सबवे निर्माण का कार्य लगातार जारी है |सुरक्षा के सभी मानकों के अनुपालन के साथ 19 जून को बिलासपुर-अनुपपुर सेक्शन के छुलहा यार्ड किमी 863/19-21 में स्थित मानव सहित समपार संख्या बीके-58 छुलहा फाटक को बंद करने हेतु बन रहे सीमित ऊंचाई सबवे में पूर्व ढलित बॉक्सों को लांचिंग का कार्य किया गया | मंडल के अधिकारियों के नेतृत्व में टावरकार, क्रेन व अन्य आधुनिक मशीनों की सहायता से कर्मठ कर्मचारियों द्वारा लगनशीलता के साथ कार्य करते हुये तय समय में इस कार्य को पूरा कर लिया गया।
उपरोक्त समपार पर सीमित ऊंचाई वाले सबवे का निर्माण पूरा होने के पश्चात सडक उपयोगकर्तायों की बेहतर सुरक्षा सुनिश्चित होगी तथा समपार फाटकों में अकस्मात् होने वाली दुर्घटनाएं भी नही होगी।

Author Profile

Lokesh war waghmare - Founder/ Editor
Latest entries

Lokesh war waghmare - Founder/ Editor

Next Post

9 आईएफएस के तबादले ,, अतुल शुक्ला की वाइल्डलाइफ से छुट्टी ,, 

Fri Jun 19 , 2020
9 आईएफएस के तबादले ,, अतुल शुक्ला की वाइल्डलाइफ से छुट्टी ,, रायपुर // भारतीय वन सेवा के 9 अफसरों को इधर से उधर किया गया है। इसी कड़ी में प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यप्राणी) अतुल शुक्ला का प्रभार बदलकर डायरेक्टर वन अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान किया गया है। प्रधान […]

You May Like

Breaking News