बिलासपुर // बिलासपुर के विधायक शैलेष पांडे को कांग्रेस ने मरवाही उपचुनाव में बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है, उन्हें उपचुनाव में दक्षिण मरवाही का जिम्मा दिया गया है। यह उपचुनाव कांग्रेस के लिए काफी अहम माना जा रहा है, कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने शैलेष पांडे पर भरोसा जताते हुए उन्हें ये जिम्मेदारी दी है।
जोगी का गढ़ कहे जाने वाले मरवाही विधानसभा में उप चुनाव की तैयारी को लेकर कांग्रेस एक्शन मोड में है उपचुनाव में इस हाईप्रोफाइल सीट को हासिल करने के लिए कांग्रेस कोई भी चूक नहीं करना चाहती है कांग्रेस की जीत के लिए प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम में नए सिरे से मरवाही के लिए नेताओं को जिम्मेदारी दी गई है जिसमें बिलासपुर के विधायक शैलेश पांडे को दक्षिण मरवाही की कमान सौंपी गई है । विधायक शैलेश पांडे ने बताया कि प्रदेश में जब से कांग्रेस की सरकार बनी है मुख्यमंत्री ने प्रदेश के विकास के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी है। मरवाही को नए जिले की सौगात मिलने के साथी 350 करोड़ की राशि बेहतर विकास के लिए दी गयी हैं, इतनी बड़ी राशि भाजपा के कार्यकाल में नहीं दी गई जिसकी वजह से कहीं ना कहीं मरवाही का विकास थम सा गया था, विधायक पाण्डेय ने आगे कहा कि प्रदेश सरकार मरवाही के विकास को लेकर सक्रिय और संवेदनशील नज़र हैं,जिससे कांग्रेस की जीत तय हैं।
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर20/04/2026सीमांकन पर तत्काल प्रभाव से रोक की मांग,, फर्जीवाड़े से सरकारी जमीन कब्जाने का आरोप,, करोड़ों का लेनदेन,, ED-IT से शिकायत.. जांच में होंगे खुलासे…
बिलासपुर20/04/2026वेदांता पावर प्लांट हादसे की जांच,, 29 अप्रैल को दे सकते हैं साक्ष्य,, संभागायुक्त कार्यालय ने जारी की सूचना…
राजनीति20/04/2026महिला आरक्षण पर सियासी वार,, कांग्रेस बोली भाजपा फैला रही है झूठ का जाल,, परिसीमन बिल पर कांग्रेस ने भाजपा की मंशा पर उठाए सवाल…
प्रशासन18/04/2026महुआ शराब पर आबकारी का डंडा: दो ठिकानों पर छापा, 75 लीटर कच्ची शराब और 210 किलो लहान जब्त, 2 महिलाएं गिरफ्तार
