लाकडाउन के पहले दिन सुबह से ही सक्रिय होगी पुलिस, मार्निंग वाक से नजर रखनी होगी शुरू ,,
लाकडाउन को सफल बनाने बनी अहम रणनीति ,,
दुर्ग // जिले में कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए लाकडाउन के सात दिन अहम होंगे। इस उद्देश्य से कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भूरे एवं एसपी प्रशांत ठाकुर ने सभी अधिकारियों को पूरी ऊर्जा लगाकर एवं युद्धस्तर पर कार्य कर लाकडाउन सफल बनाने काम करने कहा। कलेक्टर ने कहा कि सात दिन में अगर बेहतरीन काम हुआ तो कोरोना संक्रमण की कड़ी को थामने में बड़ी मदद मिलेगी। यह दिन काफी महत्वपूर्ण हैं। लाकडाउन का फैसला जिले के सर्वोच्च हित में लिया गया है। ये अमूल्य दिन हैं। इस पर पूरी ऊर्जा से काम करना है।
कलेक्टर ने कहा कि स्थिति पर लगातार मानिटरिंग हों। इमरजेंसी सेवाओं के अतिरिक्त बेवजह घूमकर रहे लोगों पर गाइडलाइन के मुताबिक कड़ी कार्रवाई करें। एसपी ने कहा कि पहले दिन सुबह से ही मार्निंग वाक से पुलिस की नजर रहेगी। इसके लिए पेट्रोलिंग की टीम डिप्लाय करने के संबंध में कार्रवाई कर ली गई है। उन्होंने कहा कि इमरजेंसी कार्य के लिए निकले लोगों को हतोत्साहित नहीं करना है लेकिन बेवजह निकले लोगों पर गाइडलाइन के मुताबिक कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
कलेक्टर ने कहा कि दूसरे जिलों से लगे बार्डर से आने-जाने पर सख्ती से रोक लगाई जाए।
इसके साथ ही सैंपलिंग की संख्या बढ़ाई जाए। उन्होंने सैंपलिंग की तैयारियों की जानकारी भी सीएमएचओ से ली। उन्होंने कहा कि कोविड को रोकने के लिए अधिकतम टेस्टिंग करनी जरूरी है ताकि संक्रमण को पहचान कर इसे रोका जा सकें। संक्रमित क्षेत्रों में बड़ी संख्या में सैंपल लिये जाएं। ऐसे व्यक्ति जिनका अधिक जनसंपर्क होता हो, उनका टेस्ट करें। उन्होंने रोज हो रहे सैंपलों की जानकारी ली। फीवर के लिए आ रहे लोगों के रिकार्ड के संबंध में भी सीएमएचओ से पूछा। उन्होंने काल सेंटर और डाटा सेंटर के आंकड़ों की भी जानकारी ली।
उन्होंने निगम अधिकारियों से सैंपल कलेक्शन एवं डोर टू डोर सर्वे की जानकारी भी ली।
कलेक्टर ने कहा कि कोरोना संक्रमण के उल्लंघन के जो निर्देश सरकार ने जारी किए हैं। उनका कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए। जो लोग क्वारंटीन में हैं उन पर विशेष निगाह रखी जाए। बिना मास्क लगाए निकले लोगों पर कड़ी कार्रवाई की जाए। सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन करने की दिशा में भी कड़ी कार्रवाई की जाए। बैठक में निगम कमिश्नर ऋतुराज रघुवंशी, अपर कलेक्टर प्रकाश सर्वे, बीबी पंचभाई, एसीपी रोहित झा, लखन पटले, प्रज्ञा मेश्राम एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर26/10/2026उल्टा चलो बिलासपुर में अनोखा प्रदर्शन.. सात साल के संघर्ष के बाद भी हवाई सुविधाएं अधूरी, हवाई सुविधा संघर्ष समिति ने निकाला उल्टा मार्च..
बिलासपुर25/10/2026बिलासपुर में बदहाल सड़क को लेकर चक्काजाम, सड़क पर उतरे मोहल्लेवासी.. धूल के गुबार और गड्ढों से रहवासी बेहाल… भूमिपूजन के 6 महीने बाद भी सड़क निर्माण शुरू नहीं..
बिलासपुर24/10/2026बिलासपुर के शिव मेडिसिटी हॉस्पिटल में महिला की मौत के बाद परिजनों के गंभीर आरोप.. इंजेक्शन के ओवरडोज के बाद बिगड़ी महिला की हालत ? परिजनों ने लगाया इलाज में लापरवाही का आरोप…
बिलासपुर24/10/2026लोकल तड़का 4.0 का आयोजन 25 अक्टूबर को.. स्वाद, मनोरंजन और समाज सेवा का अनूठा संगम..
