• Mon. Sep 14th, 2026

News look.in

नज़र हर खबर पर

विधायक शैलेष पांडेय का जनचौपाल… सरकंडा और दयालबंद में जनता की सुनी तकलीफें निराकरण के दिए निर्देश…

नगर विधायक शैलेश पाण्डेय ने भेंट मुलाक़ात में सरकंडा और दयालबंद की समस्या सुनी और निराकरण के दिए निर्देश…

नगर निगम , स्मार्ट सिटी, राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारी थे साथ… जलभराव, बेज़ा क़ब्ज़ा,साफ़ सफ़ाई, पानी निकासी और रोड गड्ढे प्रमुख समस्या थे…

बिलासपुर, जुलाई, 14/2022

शहर विधायक शैलेष पांडेय ने जनता से भेंट मुलाक़ात कर समस्याओं को सुना। पहले चरण में बंधवापारा सरकंडा और दयालबँद क्षेत्र की समस्याओं के निराकरण हेतु आज विधायक शैलेष पांडेय ने क्षेत्र के नागरिकों के साथ समस्याओं की जानकारी हेतु संवाद किया और नगर निगम जोन कमिश्नर एवं अन्य अधिकारियों को पानी भराव की समस्या का तत्काल निराकरण करने निर्देश दिये।

इस दौरान दयालबंद के प्राचीनतम शाला मे गंदगी देख विधायक ने नगर निगम अधिकारियों को फटकार लगाई और स्थाई निराकरण हेतु कहा। एवं बंधवापारा सरकंडा में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर पार्षद जुगल गोयल, एल्डरमैन सुबोध केशरी, कमल नरसिंह, बलविंद्र सिंह, भरत जुरीयानी ,करम गोरख, सीता कश्यप, उर्वशी शर्मा, संजय सोनी, राजकुमार यादव,पिंकू पांडे, सूर्यमणि तिवारी, आशा सिंह, अनुराधा राव, अशोक दुबे, सुदेश दुबे, अबदुल्ला, उमेश वर्मा , नवीन गोयल, शाश्वत तिवारी ,सुमित उपाध्याय, शुभम, उमेश आयुष ठाकुर सहित बडी सँख्या मे नगरवासी शामिल थे।

Author Profile

Lokesh war waghmare - Founder/ Editor
Latest entries
11 वर्षों से पेण्ड्रा में दिया जा रहा स्वच्छता का संदेश, 13 सितंबर से फिर शुरू हुआ महाअभियान मुक्तिधाम, खेल मैदान, तालाब सहित शहर के 6 प्रमुख स्थानों की कराते हैं सफाई  हर्ष छाबरिया की पहल बनी जनअभियान की पहचान, शहरवासी स्नेह से कहते हैं ‘स्वच्छता दूत’
विधायक के जन्मदिन में सड़क बनी जश्न का मंच, जनता घंटों जाम में हलाकान; यातायात प्रशासन सवालों के घेरे में ?
सरकंडा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, चोरी के दो मामलों में सफलता… कंप्यूटर उपकरण और एक्टिवा स्कूटी बरामद, नाबालिग सहित दो आरोपी पुलिस की गिरफ्त में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed