सिटी कोतवाली पुलिस का जुआ फड़ में छापा ,,
आठ जुआरी गिरफ्तार, 47 हजार 200 रु जप्त ,,
बिलासपुर // सिटी कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दयालबंद में चल रहे जुआ फड में छापामार कार्रवाई की। पुलिस ने मौके में जुआ खेल रहे 8 जुआरियों को गिरफ्तार कर उनसे 47 हजार 200 जप्त किये।

उल्लेखनीय है पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल ने पिछले दिनों सभी थाना प्रभारियों को शहर में जुआ खेलने व सट्टा खिलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया था। इसी कड़ी में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश शर्मा , सीएसपी सिटी कोतवाली निमेष बरैया के मार्गदर्शन में पूरे शहर में कार्रवाई की जा रही है। सिटी कोतवाली टीआई मोहम्मद कलीम खान को मुखबिर से दयालबंद में जुआ खेले जाने की सूचना मिली । सूचना पर उन्होंने टीम बनाकर मौके में छापामार कार्रवाई किया।
इस दौरान जुआ खेल रहे आरोपी संजय मिश्रा पिता स्वर्गीय बृज मोहन मिश्रा (उम्र 29 साल) तेलीपारा, अभ्युदय सिंह पिता परसु ठाकुर (उम्र 29 वर्ष) शुभम विहार मंगला, विवेक भाई पिता रवि भाई (उम्र 30 वर्ष) जूना बिलासपुर, संतोष राजपूत पिता वीरू राजपूत (उम्र 30) वर्ष अशोक विहार सरकंडा, लक्की श्रीवास पिता विजय श्रीवास (उम्र 30 वर्ष)कतिया पारा, शुभम करोसिया पिता संतोष करोसिया (उम्र 24 वर्ष) छोटी कोनी, विशाल उर्फ तरुण नामदेव पिता रोशन कुमार (उम्र 26 वर्ष) तेलीपारा एवं विवेक सिंह सीएस ठाकुर (उम्र 27 साल) निवासी जोरापारा सरकंडा बिलासपुर को गिरफ्तार किया गया l पुलिस ने आरोपियों के पास से 47 हजार 200 रु एवं ताशपत्ती जब्त की है। सभी के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर23/10/2026वोट बचाओ, देश बचाओ अभियान को लेकर कांग्रेस की तैयारी तेज, 27 अक्टूबर को बिलासपुर आएंगे नवकिशोर पटनायक.. मोहन भागवत के बिलासपुर दौरे पर कांग्रेस ने उठाए सवाल, पूछा- जनता को क्या मिलेगा ?
अपराध23/10/2026पुरानी रंजिश में खूनी संघर्ष, महिला समेत एक परिवार के 7 लोग घायल तखतपुर के ग्राम पूरा में घर के सामने शुरू हुआ विवाद मारपीट में बदला, दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत
Uncategorized23/10/2026राम सेतु पुल पर मारपीट.. 7/8 युवकों ने दो बाइक सवारों को घेरा.. विसर्जन के दौरान हुई घटनाओं के बाद मारपीट का एक और वीडियो वायरल.. शहर की कानून व्यवस्था पर उठ रहे सवाल..
Uncategorized21/10/2026दो दिवसीय प्रवास पर 22 अक्टूबर को बिलासपुर पहुंचेंगे संघ प्रमुख मोहन भागवत
