• Sun. Jun 21st, 2026

News look.in

नज़र हर खबर पर

स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव के बंगले में कोरोना की दस्तक ,, 10 स्टॉफ़ कोरोना पॉजिटिव , किया गया सील ,,

स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव के बंगले में कोरोना की दस्तक ,,

10 लोग मिले कोरोना पॉजिटिव , किया गया सील ,,

रायपुर // राजधानी से बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है. स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव का बंगला भी अब कोरोना संक्रमण की चपेट में आ गया है. ऑफिस स्टाफ के 10 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं. इस संबंध में स्वयं मंत्री टीएस सिंहदेव ने जानकारी दी है. मरीजों को अस्पताल में एडमिट करने की प्रक्रिया जारी है. स्वास्थ्य विभाग प्राइमरी कांटेक्ट निकालने में जुटा हुआ है. बता दें कि लगातार एक महीने से राजधानी कोरोना का हॉटस्पॉट बना हुआ है. कई वीआईपी बंगले कोरोना की जद में आ चुके हैं ।

जानकारी के मुताबिक, पिछले दिनों अंबिकापुर से एक केंसर पेशेंट आई थी, जो बंगले में रुकी हुई थी. उसके संपर्क में वहां काम करने वाली एक महिला आई थी. कैंसर पीड़ित महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद इन सभी का कोरोना टेस्ट किया गया. जिसमें बंगले के 10 कर्मचारियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है ।

मंत्री टीएस सिंहदेव के निज सहायक समेत पीएसओ की रिपोर्ट निगेटिव आई है. हालांकि एहतियात के तौर पर सभी क्वारंटाइन हो गए हैं ।

Author Profile

Lokesh war waghmare - Founder/ Editor
99 हार का रिकॉर्ड बनाने वाले राहुल क्या देंगे जीत का मंत्र ?… बिजली बिल से लेकर ऑपरेशन टाइगर तक, डिप्टी सीएम अरुण साव का कांग्रेस और उद्धव गुट पर तीखा हमला…
बहतराई खेल प्रशिक्षण केन्द्र में निर्माण और मरम्मत के कार्यों में देरी पर भड़के उप मुख्यमंत्री अरुण साव खिलाड़ियों को उत्कृष्ट सुविधाएं देने में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, कार्यों में तेजी लाकर 15 दिनों में मांगी प्रगति रिपोर्ट
सड़कों और पुलों के निर्माण की धीमी गति पर बिफरे उपमुख्यमंत्री अरुण साव, 2 ठेकेदारों के पंजीयन निरस्त… 8 को कारण बताओ नोटिस, 2 ठेकेदारों पर कार्रवाई के लिए मुख्य अभियंता से मंगाया प्रतिवेदन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed