144 चुनाव अधिकारी – कर्मचारीयों को शो कॉज नोटिस… चुनाव प्रशिक्षण से नदारद… हो सकती है कठोर करवाई..
बिलासपुर, अप्रैल, 20/2024
चुनाव प्रशिक्षण में अनुपस्थित 144 अधिकारी-कर्मचारियों को जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा शो कॉज नोटिस जारी किया गया है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अवनीश शरण ने चुनाव जैसे महत्वपूर्ण कार्य में गैर जिम्मेदार तरीके से अनुपस्थिति को गंभीरता से लिया है। उन्होंने कहा है कि जवाब असंतोषप्रद पाये जाने पर चुनाव एवं सिविल सेवा आचरण नियमों के तहत कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जायेगी। गौरतलब है कि इस महीने के 8 से 10 तारीख तक चुनाव प्रशिक्षण का प्रथम दौर संपन्न हो चुका है। शासकीय अधिकारी-कर्मचारियों को मतदान दल के सदस्य के तौर पर पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारी एक, दो एवं तीन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। बिना सूचना अथवा उचित कारण के 144 अधिकारी गैर हाजिर पाये गये हैं। कलेक्टर ने इन अनुपस्थित कर्मियों के लिए 22 तारीख को जल संसाधन विभाग के प्रार्थना सभाकक्ष में सवेरे 11 बजे से विशेष प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया है। उन सभी को इसमें अनिवार्य रूप से शामिल होकर प्रशिक्षित होने के निर्देश दिए हैं।
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर21/07/2026एक गुंडा-एक जवान’ नीति लागू, सक्रिय बदमाशों पर रहेगी कड़ी नजर आईजी राम गोपाल गर्ग की कार्यशाला में प्रिवेंटिव पुलिसिंग पर जोर, गुंडा-निगरानी बदमाशों की सघन चेकिंग के लिए जारी हुई नई SOP
Uncategorized21/07/2026व्यापार विहार में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा.. संचालक फरार, 6 हुक्के व भारी मात्रा में सामान जब्त..
अपराध21/07/2026बिलासपुर में बेकरी को लेकर विवाद,, थूक लगा सामान बेचने का आरोप, वायरल वीडियो से मचा बवाल,, हिंदू संगठन का हंगामा,, पिता-पुत्र पुलिस हिरासत में..
अपराध21/07/2026पार्टी के दौरान किन्नरों में विवाद,, एक किन्नर की संदिग्ध मौत ? गले पर निशान मिलने से हत्या की आशंका..
