बिलासपुर, जनवरी, ,09/202
महंगी ब्रांड की 28 लीटर अवैध शराब की खेप जप्त… (राजस्थान, गोवा, यूपी) से लेकर बेच रहा यह युवक… आबकारी विभाग की कार्रवाई…
आबकारी विभाग की पश्चिम वृत ने बड़ी कार्रवाई कर उत्तर प्रदेश, गोवा और राजस्थान राज्य की महंगी शराब की खेप पकड़ी है। पकड़ा गया युवक उत्कर्ष वर्णवाल से 54 बोतल करीब 28 लीटर अंग्रेजी शराब जप्त कर आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। इसके पूर्व भी आबकारी विभाग ने राजकिशोर नगर निवासी 2 अन्य युवकों से भी मध्य प्रदेश की अंग्रेजी शराब जप्त की थी आबकारी विभाग के द्वारा अन्य प्रदेशों से लाई गई अवैध शराब पर लगातार कार्रवाई की जा रही है।

आबकारी आयुक्त सह सचिव आर संगीता एवं कलेक्टर अवनीश शरण के निर्देश पर उपायुक्त नोहर सिंह ठाकुर तथा प्रभारी सहायक आयुक्त आबकारी नवनीत तिवारी के मार्गदर्शन टीम बना कर कार्रवाई की गई 9 जनवरी गुरुवार को मुखबिर से सूचना के मिली थी कि वैशाली नगर निवासी उत्कर्ष वर्णवाल गोआ, यूपी और राजस्थान की महंगी ब्रांड की शराब बेचने लाया है। सूचना पर आबकारी टीम ने छापा मार कर युवक से (उत्तर प्रदेश, गोआ, राजस्थान) की लगभग 28 लीटर विदेशी मदिरा बरामद की गई आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(2) 59(क)36 का प्रकरण कायम कर विवेचना मे लिया गया।
इस पूरी कार्रवाई में वृत प्रभारी सहायक जिला आबकारी अधिकारी डॉ समीर मिश्रा, आबकारी उपनिरीक्षक धर्मेंद्र शुक्ला, सुश्री ऐश्वर्या मिंज,भूपेंद्र जामड़े आबकारी मुख्य सुभाष तिवारी, कल्याण कहरा आरक्षक नवनीत पांडेय, श्रीकांत राठौर, सिद्धार्थ श्रीवास्तव ,गौरव, प्रभुवन तथा वाहन चालक दीपक लिबर्टी, ललित,संदीप,कृष्णा का विशेष योगदान रहा।
Author Profile
Latest entries
प्रशासन20/08/2026बेलतरा के विकास को मिली ₹10.82 करोड़ की सौगात, कॉलेज भवन से लेकर मुक्तिधाम तक विकास कार्यों को मिली स्वीकृति… घोषणाओं से आगे बढ़ कार्यों को प्रशासनिक मंजूरी…
बिलासपुर19/08/2026निगम के नोटिस के बाद भी नहीं थमा अवैध निर्माण,, दाऊ श्री मेडिकल में तीसरी मंजिल का निर्माण जारी.. नियमों की अनदेखी का आरोप…
बिलासपुर18/08/2026बिलासपुर के बाल संप्रेक्षण गृह में फिर सुरक्षा पर सवाल,, नाबालिग किशोर ने बाथरूम में फांसी लगाकर दी जान…
Uncategorized16/08/2026बोदरी नगर पालिका में शान से लहराया तिरंगा, अध्यक्ष नीलम विजय वर्मा ने किया ध्वजारोहण,, देशभक्ति के रंग में रंगा स्वतंत्रता दिवस समारोह…
