पौलैंड : दूसरे विश्व युद्ध का बम अचानक 74 साल बाद फटने से 2 सैनिको की मौत हो गई।जापान और चीन के बीच हुए सबसे लंबे युद्ध के दौरान इस्तेमाल किया जाने वाला यह बम पोलैंड में मंगलवार को फटा। इस हादसे में दो सैनिको की मौत हो गई जबकि दो सैनिक गंभीर रूप से घायल हो गए। 74 साल पहले हुए दूसरे विश्व युद्ध के दौरान इस्तेमाल में लाए गए इस बम को सैनिक डिफ्यूज करने की कोशिश कर रहे थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पोलैंड के कुजनिया रासिबोर्सका के पास जंगल में यह हादसा हुआ जिसमें घायल सैनिकों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने दो सैनिकों को मृत घोषित कर दिया।

हादसे में घायल हुए दो अन्य सैनिकों की हालत गंभीर बताई जा रही है. बताया जाता है कि सभी सैनिक पैराशूट रेजिमेंट का हिस्सा थे, जिन्हें जंगलों की सुरक्षा के लिए तैनात किया गया था। सैनिकों को जानकारी मिली थी कि जंगल में राहगीरों को कई हथियार और बम मिले थे।सूचना के बाद सैनिकों ने इन हथियारों को अपने कब्जे में ले लिया था। इन हथियारों में एक बम भी था, जिसे देखने से पता चला कि वह दूसरे विश्व युद्ध के दौरान का था। सैनिक इस बम को डिफ्यूज करने की कोशिश क रहे थे, तभी उसमें ब्लास्ट हो गया। बताते हैं कि दूसरे विश्व युद्ध के दौरान इस्तेमाल में लाया जाने वाला बम अक्सर पोलैंड में पाया जाता है।
विश्व युद्ध के दौरान जर्मन ने पोलैंड पर कब्जा जमा लिया था। कब हुआ था दूसरा विश्व युद्ध 7 जुलाई 1937 को दूसरे विश्व युद्ध की शुरुआत का दिन माना जाता है। मार्को पोलो पुल में इसी दिन एक हादसा हुआ था, जिसके बाद जापान और वाइना के बीच सबसे लंबा युद्ध लड़ा गया। 1 सितंबर 1939 का दिन जर्मनी ने पोलैंड में घुसपैठ की जिस कारण ब्रिटेन और फ्रांस ने हिटलर के नाजी राज्य से प्रतिशोध लेने की घोषणा कर दी थी और युद्ध छिड़ गया था। पोलैंड की घुसैपठ से लेकर युद्ध तब खत्म हुआ जब जापान ने सितंबर 1945 को सरेंडर कर दिया. बता दें कि इतने सालों में दुनिया के ज्यादातर देश युद्ध में ही व्यस्त रहे।
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर08/09/2026स्मार्ट मीटर और महंगी बिजली के खिलाफ कांग्रेस का अभियान तेज बिलासपुर में जिला कांग्रेस की बैठक, वार्ड-पंचायत स्तर पर शिकायत फॉर्म भरवाने की प्रक्रिया जल्द पूरी करने पर जोर
बिलासपुर08/09/202612 से 16 घंटे की ड्यूटी, आराम भी नहीं… सुरक्षा के सवाल पर रेलवे रनिंग स्टाफ का अनिश्चितकालीन धरना…
बिलासपुर08/09/2026बेलतरा में साय-साय विकास, ₹1.56 करोड़ के 20 कार्य मंजूर… साय सरकार में विकास की रफ्तार से बदल रहा बेलतरा, विधायक सुशांत शुक्ला के प्रयासों से गांवों को मिली बड़ी सौगात…
बिलासपुर07/09/2026मुख्यमंत्री की मौजूदगी में बहतराई स्टेडियम में गूंजा तीजा तिहार का उल्लास,, बेलतरा महोत्सव के लिए 30 लाख देने की घोषणा,, छत्तीसगढ़ी संस्कृति और नारी शक्ति का दिखा भव्य संगम
