बिलासपुर सिरगिट्टी क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 11 के कांग्रेसी पार्षद रवि साहू अपने साथियों के साथ मिलकर गाली गलौज करते हुए एक युवक को पत्थर मारकर सिर फोड़ दिया । घायल धर्मेंद्र वर्मा ने इसकी शिकायत सिरगिट्टी थाने में की है पुलिस ने भी मामूली धारा में एफ आई आर दर्ज खानापूर्ति कर ली आपको बता दें कि शहर और आसपास के क्षेत्र में लगातार अवैध प्लाटिंग की बाढ़ सी आ गई है जिसे रोकने में राजस्व विभाग नाकाम साबित हो रहा है और अवैध प्लाटिंग की वजह से भू-माफिया वर्चस्व बढ़ने लगा है ऐसे ही अवैध प्लाटिंग सिरगिट्टी क्षेत्र के कढ़ार में धड़ल्ले से जारी है जहां पर सैकड़ों एकड़ में अवैध प्लाटिंग काफी लंबे समय से जारी है कई बार शिकायत होने के बावजूद इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। जमीन के चलते ही शुक्रवार को वहां मारपीट की घटना हुई है
आपको बता दें कि धर्मेंद्र वर्मा अपने साथी अमित सोनवानी के साथ एक ग्राहक को कढार में प्लाट दिखाने गया था वहां पहले से मौजूद कांग्रेसी पार्षद रवि साहू अपने साथी पंकज रामटेके और मुकेश के साथ मौजूद था धर्मेंद्र के पहुंचते ही पार्षद रवि साहू ने कहा कि धमनी इलाका हमारा है यहां की जमीनों का सौदा मैं ही करता हूं तुम यहा कैसे आ गए । इसके बाद दोनों के बीच बहस हुई जिसके बाद पार्षद रवि साहू ने अपने साथियों के साथ उस पर हमला कर दिया उसके साथ मारपीट की मारपीट के बाद रवि साहू ने धर्मेंद्र पर पत्थर से हमला कर दिया जिसकी वजह से उसका सर फट गया और खून से लथपथ हो, मामले में धर्मेंद्र ने चकरभाठा थाने में शिकायत की जिसे इलाज के लिए बिल्हा सामुदायिक केंद्र भेज गया जहां से उसे सिम्स रिफर कर दिया गया है।
” मारपीट का मामला आया है इसमें दोनो की तरफ से एफआईआर दर्ज की गई है रवि साहू और धर्मेंद्र वर्मा दोनो के खिलाफ 294, 323, 506 के तहत मामला दर्ज किया गया है। मारपीट में अभी रवि को मामूली चोट आई है जबकि धर्मेंद्र को काफी गहरी चोट लगी है डॉ. की रिपोर्ट मिलने के बाद धाराएं बधाई जाएगी।
मंनोज नायक, प्रभारी चकरभाठा थाना “
Author Profile
Latest entries
राजनीति12/09/2026तारा कोल ब्लॉक पर दीपक बैज का भाजपा सरकार पर हमला: बोले- जंगल काटकर पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाने की साजिश, आवंटन रद्द करे सरकार… संगठन सृजन अभियान के समापन पर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने साधा निशाना, कहा- जनता के मुद्दों पर अर्जुन की तरह लक्ष्य साधकर लड़ेंगे कांग्रेस कार्यकर्ता
Uncategorized12/09/2026बिना नक्शा पास कराए तान दी तीसरी मंजिल, अवैध निर्माण के साथ अवैध कब्जा और होर्डिंग्स भी… निगम सिर्फ नोटिस तक सीमित…
बिलासपुर11/09/2026सेल्फी का शौक पड़ा भारी, एक को बचाने नदी में कूदे दो छात्र, तेज बहाव में तीनों लापता, हसदेव नदी में पिकनिक मनाने पहुंचे थे 8 छात्र-छात्राएं, तलाश जारी…
बिलासपुर08/09/2026स्मार्ट मीटर और महंगी बिजली के खिलाफ कांग्रेस का अभियान तेज बिलासपुर में जिला कांग्रेस की बैठक, वार्ड-पंचायत स्तर पर शिकायत फॉर्म भरवाने की प्रक्रिया जल्द पूरी करने पर जोर
