अवैध खनिज के कुल 515 प्रकरणों में 1.36 करोड़ की राजस्व की प्राप्ति…. इस साल लक्ष्य से ज्यादा खनिज राजस्व की वसूली…. 39 करोड़ का था टारगेट… विभाग ने 41करोड़ 80 लाख राजस्व वसूला…
बिलासपुर, मार्च, 29/ 2022
खनिज विभाग बिलासपुर के द्वारा खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण करने वालों पर लगातार कार्यवाही की जा रही है। वित्तीय वर्ष 2021-22 में अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन और भण्डारण के कुल 515 प्रकरणों में 01 करोड़ 36 लाख की राजस्व की प्राप्ति हुई है। इनमें अवैध खनिज उत्खनन के कुल 70 प्रकरण, अवैध खनिज परिवहन के कुल 430 तथा अवैध खनिज भंडारण के कुल 15 प्रकरणों में राजस्व की वसूली की गई है।
गौरतलब है कि खनिज विभाग बिलासपुर ने लक्ष्य से अधिक का राजस्व प्राप्त किया है। वित्तीय वर्ष 2021-22 में खनिज राजस्व लक्ष्य 39 करोड़ 38 लाख था। खनिज विभाग ने इससे अधिक 41 करोड़ 80 लाख का राजस्व प्राप्त किया है। वर्ष 2018-19 में 33 करोड़ 60 लाख, वर्ष 2019-20 में 34 करोड़ 18 लाख, तथा वर्ष 2020-21 में 39 करोड़ 22 लाख की राजस्व प्राप्ति हुई है। इस प्रकार खनिज विभाग बिलासपुर पिछले 4 वर्षों से लगातार शासन द्वारा दिए जा रहे लक्ष्य को प्राप्त कर रहा है।

बिलासपुर में रिवर्स ऑक्शन के माध्यम से 18 रेत खदानें 2 वर्षों के लिए स्वीकृत की गई थी। इनमें से वर्तमान में 9 रेत खदानों की अवधि 1 वर्ष के लिए बढ़ाई गयी है। ऑक्शन किए गए खदानों से खनिज विभाग को फरवरी 2022 तक कुल 3 करोड़ 75 लाख से अधिक का राजस्व प्राप्त हुआ है तथा डी. एम. एफ. के रूप में भी 19 लाख से अधिक की राशि प्राप्त हुई है।
Author Profile
Latest entries
अपराध11/11/2026टिकरापारा से कोरमी तक अवैध शराब का कारोबार, कोतवाली-सिरगिट्टी पुलिस ने की कार्रवाई.. बीयर से लेकर व्हिस्की तक बरामद, 34 लीटर से अधिक शराब और बाइक जब्त…
बिलासपुर11/11/2026आस्था और उल्लास के साथ मनेगा छठ पर्व, अरपा तट पर तैयारियां तेज.. कलेक्टर और एसएसपी ने छठ घाट का किया निरीक्षण, आयोजन समिति के साथ व्यवस्थाओं पर चर्चा..
राजनीति05/11/2026बेलतरा में ‘राष्ट्र चिंतन’ प्रबुद्धजन संगोष्ठी का आयोजन… अजय चंद्राकर और विधायक सुशांत शुक्ला का कांग्रेस पर तीखा प्रहार… जनादेश का सम्मान लोकतंत्र की पहली शर्त, हारने पर ईवीएम को दोष देना कांग्रेस की दोहरी राजनीति : अजय चंद्राकर…
बिलासपुर03/11/2026बिलासपुर में पटवारियों ने जलाया शासन के आदेश का पुतला, आंदोलन उग्र करने की चेतावनी.. प्रदेश अध्यक्ष के निलंबन से बढ़ा आक्रोश, एक महीने से काम बंद हड़ताल पर हैं पटवारी..
