रायपुर एयरपोर्ट पर हेलीकॉप्टर क्रैश… 2 पायलटों की मौत… सीएम ने जताया दुख…
रायपुर, मई, 12/2022
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर राज्य सरकार का हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है। एयरपोर्ट पर हुए इस बड़े हादसे में 2 पायलटों की मौत हो गयी है। यह हेलीकॉप्टर पिछले कुछ दिनों से सरगुजा दौरे में था और कई बार रायपुर के चक्कर लगा चुका था। रायपुर एयरपोर्ट के डायरेक्टर राकेश सहाय ने हादसे की पुष्टि की है।

प्रदेश के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर हेलीकॉप्टर क्रैश हुआ है यह हेलीकॉप्टर काफी पुराना हो गया था इसे रमन सरकार के वक्त खरीदा गया था। यह हादसा रनवे के आखरी छोर पर हुआ है। हेलीकॉप्टर में सवार जिन पायलटों की मौत हुई है वे दोनों पायलट ट्रेनी थे। फायर ब्रिगेड औ CISF की टीम मौके पर मौजूद है।
हादसे में कैप्टन एपी श्रीवास्तव और कैप्टन गोपाल कृष्ण पांडा की मौत हुई है। श्री पांडा उड़ीसा के रहने वाले थे।
मुख्यमंत्री ने जताया दुख…
इस दुखद हादसे को लेकर सीएम भुपेश बघेल ने दुख जताया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा है कि अभी रायपुर में एयरपोर्ट पर स्टेट हेलीकॉप्टर क्रैश होने की दुखद सूचना मिली है। इस दुखद हादसे में हमारे दोनों पायलट कैप्टन पांडा और कैप्टन श्रीवास्तव का दुखद निधन हो गया है। इस दुख की घड़ी में ईश्वर उनके परिवारजनों को संबल एवं दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे।
Author Profile
Latest entries
राजनीति06/06/2026ब्रेकिंग: NEET पेपर लीक विवाद पर NSUI घेराव के बाद बवाल,, कई कांग्रेस–NSUI नेताओं पर FIR दर्ज… बलवा, अवैध जाम और पुलिस से धक्का-मुक्की के आरोप, विधायक देवेंद्र यादव के आरोपों पर भी विवाद गरमाया…
बिलासपुर06/06/2026ज्वैलरी पार्क की दिशा में बड़ा कदम, रायपुर में CSIDC अध्यक्ष से सराफा एसोसिएशन की महत्वपूर्ण भेंट… 28 जून को होने वाले सराफा महासम्मेलन में होंगे शामिल…
बिलासपुर05/06/2026तालाब में नहाने गये सगे भाइयों की डूबने से मौत… हृदयविदारक हादसे ने पूरे गांव को किया गमगीन…
बिलासपुर05/06/2026विश्व पर्यावरण दिवस पर सरकंडा थाना परिसर में वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प…
