हटाई गई नायब तहसीलदार श्वेता यादव…लगातार मिल रही शिकायतों पर कलेक्टर ने की कार्रवाई…
बिलासपुर, नवंबर, 16/2022
बिलासपुर तहसील राजस्व विभाग में लंबे समय से जमी नायब तहसीलदार श्वेता यादव को कलेक्टर ने हटा दिया है कलेक्टर की कार्यवाही से राजस्व विभाग में अधिकारियों के कान खड़े हो गए है। कलेक्टर की कार्रवाई से समझा जा सकता है की राजस्व विभाग को सुधारने का काम कलेक्टर ने शुरू कर दिया है। नायब तहसीलदार श्वेता यादव की काफी वक्त से कई शिकायते मिल रही थी।
जानकारी दे दे की नए कलेक्टर सौरभ कुमार कार्य में जरा सा भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं कर रहें हैं। श्वेता यादव के ख़िलाफ़ लगातार मिल रही शिकायतों के बाद कलेक्टर सौरभ कुमार ने उक्त कार्यवाही की है । नायब तहसीलदार श्वेता यादव के तबादलें को शाहनवाज़ ख़ान के शिकायत पर की जा रही जाँच से भी जोड़ कर देखा जा रहा है। शाहनवाज ख़ान ने कमिश्नर डॉ संजय अलंग से श्वेता यादव की भ्रष्टचार और राजस्व मामलों में अनियमितता की शिकायत की हुई है जिसमें काफी गम्भीर आरोप लगाए गए है।
कलेक्टर सौरभ कुमार जब से बिलासपुर पदस्थ हुए हैं तब से रसूखदार अधिकारी और कर्मचारियों में हड़कंप मचा हुआ है। इससे पहले कलेक्टर ने बिलासपुर में अंगद के पाँव की तरह जमे रसूखदार पटवारियों को भी हटाया था। इसमें से एक रसूखदार पटवारी नायब तहसीलदार श्वेता यादव का रिश्तेदार है।
बहरहाल चर्चा है कि तीन साल से जायदा समय से एक ही अनुविभाग में जमे पटवारियों का हल्का भी बदलने वाला हैं। कलेक्टर सौरभ कुमार राजस्व विभाग को पूरी तरह से पटरी में लाने की ठान चुके हैं। नायब तहसीलदार का को तहसील से हटाया जाना उनकी सुधार की कोशिश का ही हिस्सा है।
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर14/09/202611 वर्षों से पेण्ड्रा में दिया जा रहा स्वच्छता का संदेश, 13 सितंबर से फिर शुरू हुआ महाअभियान मुक्तिधाम, खेल मैदान, तालाब सहित शहर के 6 प्रमुख स्थानों की कराते हैं सफाई हर्ष छाबरिया की पहल बनी जनअभियान की पहचान, शहरवासी स्नेह से कहते हैं ‘स्वच्छता दूत’
राजनीति13/09/2026मोदी के 25 वर्ष के जनसेवा कार्यकाल पर सेवा संकल्प अभियान… 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक देशभर में विभिन्न सेवा एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रम…
बिलासपुर13/09/2026विधायक के जन्मदिन में सड़क बनी जश्न का मंच, जनता घंटों जाम में हलाकान; यातायात प्रशासन सवालों के घेरे में ?
Uncategorized13/09/2026सरकंडा पुलिस का बड़ा एक्शन: अवैध शराब पिलाने वालों समेत 7 बदमाशों पर कार्रवाई
