खनिज विभाग ने रेत चोरों की 32 गाडियां पकड़ी… 63 मामले दर्ज… लगातार हो रही कार्यवही…
बिलासपुर, नवम्बर, 19/2022
खानिज विभाग बिलासपुर द्वारा ज़िले में चल रहे अवैध खनिज परिवहन, उत्खनन, भंडारण पर रोक लगाने लगातार कार्यवाही कर रहा है। पिछले पाँच दिनों में ही खनिज विभाग ने 32 वाहनों को पकड़ा है उन पर कार्यवाही की है। नवंबर महीने में अब तक कुल 63 अवैध खनिज परिवहन के प्रकरण दर्ज़ करते हुए अवैध परिवहनकर्ताओं पर लगातार कार्यवाही कर रहा है।
रेत के अवैध परिवहनकर्ताओं पर विभाग की पैनी नज़र है। 63 में से 45 मामले रेत परिवहनकर्ताओं के ही दर्ज़ किए हैं। खनिज विभाग द्वारा ज़िले के विभिन्न क्षेत्रों जैसे लोफ़ंदी, कछार, निरतु, जयरमनगर, मस्तूरी, सिरगिट्टी, बिलासपुर, सकरी इत्यादि में खनिज रेत मुख्यतः तथा गिट्टी, मिट्टी, मुरुम, ईंट के अवैध परिवहन के प्रकरण दर्ज कर खनिज नियम के तहत् कार्यवाही निरंतर की जा रही है।

खनिज विभाग शिकायत पर लगातार करवाई करता रहता पर बावजूद इसके रेत चोर और अन्य अवैध खनिज निकलने वाले बाज नहीं आते कार्यवाही होने के बाद फिर से ये अपना अवैध काम शुरू कर देते है, निर्तू, सेंदरी, और भी कई घाट है जहां से खुलेआम रेत चोर गांडियां लगा कर रेत चोरी करते है।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़22/11/2026MSP बढ़ा, किसानों की सहायता घटी! ₹3,100 के दावे पर विजय केशरवानी ने सरकार से पूछा- किसानों को फायदा कहां मिला ?
मनोरंजन21/11/20263000 नशीली गोलियों का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, रानी सिंह की याचिका पर नोटिस; NDPS केस की कार्यवाही पर रोक
बिलासपुर21/11/2026छत्तीसगढ़ स्कूल का 13 दिसंबर को मनेगा अमृत महोत्सव, 1200 से अधिक पूर्व छात्र होंगे शामिल.. 75वीं वर्षगांठ पर भूतपूर्व शिक्षकों का होगा सम्मान, पुराने सहपाठियों से मिलकर ताजा करेंगे स्कूल के दिनों की यादें..
बिलासपुर20/11/2026स्नेह, समरसता और संगठनात्मक एकजुटता का भव्य संगम बना विधायक सुशांत शुक्ला का दीपावली स्नेह मिलन समारोह
