देश के सबसे बड़े व मशहूर जेमिनी सर्कस का 26 फरवरी को साइन्स कालेज ग्राउंड में भव्य शुभारंभ….
बिलासपुर, फ़रवरी, 25/2023
सरकस को, मनोरंजन का सर्वोत्तम माध्यम माना जाता है, जिसमें बड़े-बूढ़े बच्चे सभी आनंद उठाते हैं। बिलासपुर शहर में लगभग 25 वर्षो बाद देश का मशहूर जेमिनी सर्कस 26 फरवरी रविवार से प्रारंभ होने जा रहा है। साइन्स कॉलेज सीपत रोड मैदान में भव्य शुभारंभ का शो 26 फरवरी को शाम 7.30 बजे से होगा। इसके पश्चात अगले दिन 27 ता. से तीन शो 1, 4 व 7.30 बजे से 2-2 घंटे के होंगे। सर्कस आनेवाले दर्शको के लिये हवाई झूला, बेबी रोप, रशियन साड़ी, जिसमें 50 की ऊँचाई पर लड़के अपने करतब दिखायेगी आदि, कार्यक्रमों के साथ, सरकस के कुत्तों द्वारा भी विशेष मनोरंजक प्रोगाम होंगे। जेमिनी सरकस के मुख्य आकर्षक प्रोग्राम में अफ्रिकन जिम्नास्ट लड़कियों द्वारा, एकोब्रेटिक शो भी प्रसिद्ध है। जेमिनी सरकस में लगभग 70 कलाकार अपनी करतबों का प्रदर्शन करेंगे, इनमें 6 विदेशी कलाकार भी शामिल है। बच्चों व बड़ो को हँसा-हँसाकर लोट-पोटकर देने वाले जोकर्स भी, जेमिनी सरकस के विशेष आकर्षण होंगे।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized08/05/2026नहर किनारे दिखा भालू, पचपेड़ी में दहशत,, पहली बार रिहायशी इलाके तक पहुंचा जंगली भालू, वन विभाग अलर्ट..
Uncategorized07/05/2026भाजपा ने मंडल संगठन प्रभारियों की सूची जारी की, बिलासपुर दक्षिण से मनीष अग्रवाल बने सहप्रभारी…
छत्तीसगढ़07/05/2026एफएसएल रिपोर्ट से लेकर टीआई परेड तक सवालों में,, नक्सली हमला ताड़मेटला केस में आरोपी बरी…76 जवान हुए थे शहीद…
बिलासपुर07/05/202610 मिनट के तूफान ने खोली सिस्टम की पोल: डबल इंजन सरकार में भी बिलासपुर अंधेरे में : शैलेश पांडे
