विधानसभा में विधायक शैलेष पांडे ने रेत चोरो का उठाया मुद्दा… गृहमंत्री ने दिया ये जवाब…
रायपुर/बिलासपुर, मार्च, 20/2023
छत्तीसगढ़ विधानसभा में बजट सत्र के दौरान सदन में रेत चोरो के मामले में बिलासपुर विधायक शैलेश पांडे ने मुद्दा उठाया।विधायक पाण्डेय गृहमंत्री से जवाब मांगा कि सरगुजा संभाग के भटगांव में रेत माफियों के बीच खूनी संघर्ष हुआ था। यद्यपि पुलिस ने अभियान चलाकर कुछ आरोपियों को गिऱफ्तार भी किया। बावजूद इसके कुछ लोगों ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर पुतला जलाया। पुलिस कार्रवाई के बाद भी इस बात का विरोध क्यों।
विधायक ने सदन में रेत चोरो को लेकर सवाल उठाया। शैलेष पाण्डेय सरकार का ध्यान आकर्षित किया कि सरगुजा संभाग के भटगांव में आपसी रंजिश के कारण रेत माफियाओं के बीच खूनी संघर्ष हुआ। कुछ नागरिकों के रॉड से मारा पीटा गया। दोनों पैर तोड़े गए। रेत माफियों ने कुछ लोगों पर जानलेवा हमला भी किया। घटना के 12 घन्टों के भीतर पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार भी किया। बावजूद इसके कुछ लोगों ने पुतला दहन किया। घटना के चलते क्षेत्र में नागरिकों के मन में आक्रोश और रोष है।
शैलेष पाण्डेय के सवाल पर गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने बताया कि सूरजपुर के थाना भटगांव क्षेत्र में रोहित सिंह और साथियों ने ग्राम केवटाली जंगल में अखण्ड प्रताप सिंह उसके साथियों का रास्ता रोक कर मारपीट किया। घटना में अखण्ड प्रताप सिंह की रिपोर्ट पर 28 फरवरी 2023 को आईपीसी की धारा 341, 7, 148, 149, 294, 506, 323, 324, 307 अपराध कायम हुआ। पुलिस ने सक्रियता के साथ मामले में तीन आरोपियों को गिफ्तार किया है। गृहमंत्री ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के खिलाफ भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुतला दहन का असफल प्रयास किया। घटना को लेकर क्षेत्र की जनता में कोई रोष या आक्रोष नहीं है।
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर14/09/202611 वर्षों से पेण्ड्रा में दिया जा रहा स्वच्छता का संदेश, 13 सितंबर से फिर शुरू हुआ महाअभियान मुक्तिधाम, खेल मैदान, तालाब सहित शहर के 6 प्रमुख स्थानों की कराते हैं सफाई हर्ष छाबरिया की पहल बनी जनअभियान की पहचान, शहरवासी स्नेह से कहते हैं ‘स्वच्छता दूत’
राजनीति13/09/2026मोदी के 25 वर्ष के जनसेवा कार्यकाल पर सेवा संकल्प अभियान… 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक देशभर में विभिन्न सेवा एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रम…
बिलासपुर13/09/2026विधायक के जन्मदिन में सड़क बनी जश्न का मंच, जनता घंटों जाम में हलाकान; यातायात प्रशासन सवालों के घेरे में ?
Uncategorized13/09/2026सरकंडा पुलिस का बड़ा एक्शन: अवैध शराब पिलाने वालों समेत 7 बदमाशों पर कार्रवाई
