महापौर ढेबर ने रायपुर वासियों को दी सौगात… 1608 करोड़ का बजट किया पेश…
रायपुर, मार्च, 22/2023
रायपुर महापौर एजाज ढेबर ने 2023- 24 का नगर निगम का बजट पेश किया। रायपुर निगम बजट प्रस्तुत करने से पहले महापौर एजाज ढेबर कालीबाड़ी स्थित माँ काली मंदिर पहुंचकर उनका आशीर्वाद लिया। इसके बाद महापौर एजाज ढेबर गोबर से पेंट किए हुए ब्रीफकेस के साथ निगम भवन पहुंचे।

इस ब्रीफकेस में एक तरफ छत्तीसगढ़ महतारी तो दूसरी तरफ कामधेनु का चित्र अंकित था। यह चित्र शहरी गौठान में निर्मित गोबर पेंट से बनाया गया है। महापौर एजाज ढेबर ने वित्तीय वर्ष 2023-24 का बजट पेश किया है। इस बार का बजट 1608 करोड़ 74 लाख 43 हजार रुपये है। बजट का पिटारा खोलते ही महापौर एजाज ढेबर ने राजधानीवासियों को कई सौगातें दी। जिसमें लोक कार्य विभाग के लिए 128 करोड़ 66 लाख का प्रावधान है। रायपुर शहर में ड्रेनेज सिस्टम के लिए 18 करोड़, G20 समिट के लिए 20 करोड़ का प्रावधान है। फूल चौक से आज़ाद चौक के चौड़ीकरण के लिए फ्लाइओवर का निर्माण स्थानीय लोगों की सहमति से किया जाएगा। डॉग शेल्टर होम खोला जाएगा। खेल मैदान, तालाबों उद्यानों को नया कलेवर दिया जाएगा। साथ ही बजट में अन्य प्रावधान भी हैं।
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर14/09/202611 वर्षों से पेण्ड्रा में दिया जा रहा स्वच्छता का संदेश, 13 सितंबर से फिर शुरू हुआ महाअभियान मुक्तिधाम, खेल मैदान, तालाब सहित शहर के 6 प्रमुख स्थानों की कराते हैं सफाई हर्ष छाबरिया की पहल बनी जनअभियान की पहचान, शहरवासी स्नेह से कहते हैं ‘स्वच्छता दूत’
राजनीति13/09/2026मोदी के 25 वर्ष के जनसेवा कार्यकाल पर सेवा संकल्प अभियान… 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक देशभर में विभिन्न सेवा एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रम…
बिलासपुर13/09/2026विधायक के जन्मदिन में सड़क बनी जश्न का मंच, जनता घंटों जाम में हलाकान; यातायात प्रशासन सवालों के घेरे में ?
Uncategorized13/09/2026सरकंडा पुलिस का बड़ा एक्शन: अवैध शराब पिलाने वालों समेत 7 बदमाशों पर कार्रवाई
