अनुसूचित क्षेत्र में आने वाले कोटा विकासखंड मे पंचायतों को देने के लिए चार रेत खदान घोषित…
बिलासपुर, मई, 10/2023
कलेक्टर ने 4 रेत खदान घोषित की है। जिला स्तरीय समिति की अनुशंसा पर यह किया गया है। यह खदाने अनुसूचित क्षेत्र में आने वाले कोटा विकासखंड में पंचायतों को दिए जाएंगे। जिसके लिए छत्तीसगढ़ गौड़ खनिज साधारण रेत कर उत्खनन एवं व्यवसाय (अनुसूचित क्षेत्रों हेतु ) नियम 2023 के नियम के तहत कोटा विकासखंड के बेलगहना तहसील में 04 रेत खदाने घोषित की गई है जिसमें
1.ग्राम छतौना, खसरा क्रमांक 01 रकबा 4.75 हेक्टेयर
2. ग्राम सोढाखुर्द, खसरा क्रमांक 01, रकबा 4.60 हेक्टेयर,
3.ग्राम कोनचरा, खसरा क्रमांक 212/1, रकबा 4.60 हेक्टेयर तथा
4. ग्राम करहीकछार, खसरा क्रमांक 304/1, रकबा 4.00 हेक्टेयर
शामिल है। इनमें पंचायतों से प्राप्त ग्रामसभा के प्रस्तावों एवं राजस्व एवं खनिज विभाग से प्राप्त प्रतिवेदनों पर विचार करने उपरांत, जिला स्तरीय समिति की अनुशंसा पर कलेक्टर बिलासपुर द्वारा 04 रेत खदाने घोषित की गई है। खनिज विभाग द्वारा सम्बंधित ग्राम पंचायत के सरपंच को पत्र जारी कर कार्यपालन प्रतिभूति राशि जमा करने पत्र जारी किया गया है। राशि जमा करने उपरांत सैद्धांतिक सहमति पत्र जारी कर आगे की कार्यवाही की जावेगी
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर18/09/2026पीएम मोदी के जन्मदिन पर भाजयुमो का विशाल रक्तदान शिविर, नरेंद्र मोदी का सार्वजनिक जीवन राष्ट्रसेवा, गरीब कल्याण, जनहित के प्रति समर्पण का प्रेरणाददायी उदाहरण : अमर अग्रवाल..
बिलासपुर17/09/2026प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर युवा मोर्चा ने किया रक्तदान.. बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला ने स्वयं रक्तदान कर युवा कार्यकर्ताओं का किया उत्साहवर्धन..
Uncategorized16/09/2026ब्रेकिंग छत्तीसगढ़: झीरम नरसंहार में 13 साल बाद आया फैसला, 10 आरोपियों को फांसी की सजा, लेकिन कई सवाल बाकी, बड़े चेहरों की भूमिका पर उठे सवाल ?.. पीड़ित डॉ. विवेक बाजपेई ने जताई असंतुष्टि, बोले- अधूरे न्याय के खिलाफ जाएंगे सुप्रीम कोर्ट..
राजनीति16/09/2026PSC पर कांग्रेस का तीखा हमला: “युवाओं के भविष्य से खिलवाड़, सही-गलत जवाबों के भी बराबर अंक” 2025 की भर्ती में 1:3 के नियम पर उठाए सवाल, कांग्रेस ने इंटरव्यू रोककर सभी कॉपियां सार्वजनिक करने की मांग की..
